फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Samantha: सामंथा ने हैदराबाद में इतने करोड़ में खरीदा शानदार फ्लैट, सोशल मीडिया पर मिल रहीं बधाइयां

Tue, 09 May 2023 01:31 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

साउथ अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु में हैदराबाद में नया आलीशान फ्लैट खरीदा है, जिसकी कीमत करोड़ों में बताई जा रही है। 
विज्ञापन
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु अपनी फिल्मों को लेकर लगातार चर्चा में बनी रहती हैं। एक बार फिर वह सुर्खियों आ गई हैं। इस बार वह फिल्म को लेकर नहीं, बल्कि अपने नए घर को लेकर चर्चा में हैं। जी हां, अभिनेत्री ने हैदराबाद में अपना एक नया घर खरीदा हैं, जिसकी कीमत करोड़ों में हैं।

विज्ञापन

सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : social media
रिपोर्ट्स के अनुसार, सामंथा ने हैदराबाद में आलीशान 3BHK फ्लैट खरीदा है। यह जयभेरी ऑरेंज काउंटी में स्थित है। कहा जा रहा है कि अभिनेत्री ने यह फ्लैट 7.8 करोड़ रुपये में खरीदा है। बता दें कि सामंथा वर्तमान में एक महलनुमा घर में रहती हैं, जो हैदराबाद के आलीशान इलाके में स्थित है। यह वही घर है, जिसमें वह अपने पूर्व पति नागा चैतन्य के साथ रहती थीं।

Piyush Mishra: 'मैंने अपनी बीवी को छोड़ा, 20 साल किए बर्बाद', कम्युनिस्टों के खिलाफ पीयूष मिश्रा का बड़ा बयान

सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : social media
बता दें कि हाल ही में खबर आई थी कि एक्ट्रेस ने मुंबई में 15 करोड़ रुपये का एक आलीशान अपार्टमेंट खरीदा है। इसके अलावा एक्ट्रेस के पास जुबली हिल्स में एक आलीशान घर भी है, जिसकी कीमत 100 करोड़ रुपये है। हैदराबाद में फ्लैट खरीदने के बाद अब फैंस लगातार अभिनेत्री को सोशल मीडिया पर बधाइयां दे रहे हैं। 

The Kerala Story: CM ने बिना फिल्म देखे लगाई रोक, पश्चिम बंगाल में द केरल स्टोरी बैन होने पर बोले सुदीप्तो से
विज्ञापन

सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : social media
वहीं, सामंथा की आने वाली फिल्मों के बारे में बात करें तो हाल ही में वह 'शाकुंतलम' में देव मोहन के साथ नजर आई थीं। हालांकि, पर्दे पर फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। अब अब अभिनेत्री अगली बार साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा के साथ रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'कुशी' में नजर आएंगी, जिसकी शूटिंग कश्मीर में हो रही है। इसके अलावा वह अमेरिकी सीरीज 'सिटाडेल' के भारतीय संस्करण में वरुण धवन के साथ नजर आएंगी।

Movies Controversy: 'द केरल स्टोरी' से पहले इन फिल्मों पर गरमाई थी सियासत, जमकर हुआ था बवाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें