फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Samantha: हमेशा से मां बनना चाहती थीं सामंथा, प्रेग्नेंसी को लेकर कही दिल की बात; नए अनुभवों को किया साझा

Wed, 15 Jul 2026 08:42 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Samantha Ruth Prabhu Pregnancy: हाल ही में एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने अपनी प्रेग्नेंसी का एलान किया था। अब उन्होंने मां बनने को लेकर अपने विचार साझा किए हैं। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा। 

विज्ञापन
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु और फिल्ममेकर राज निदिमोरु जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। दोनों ने दिसंबर 2025 में शादी की थी और जून में अपनी प्रेग्नेंसी की खबर फैंस के साथ शेयर की थी। अब हाल ही में सामंथा ने अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर दिल की बात कही है।

मां बनने को लेकर क्या बोलीं सामंथा?

विज्ञापन

पिंकविला को दिए इंटरव्यू में सामंथा ने कहा कि उनके लिए ये समय बिल्कुल नया और बहुत खास है। उन्होंने कहा, ‘ये सब मेरे लिए नया और एक्साइटिंग है। लेकिन मैं इस पल का काफी समय से इंतजार कर रही थी। मैं हमेशा से मां बनना चाहती थी, और अब मैं इसमें अपना पूरा दिल लगा दूंगी।’

सामंथा - फोटो : इंस्टाग्राम

नई ताकत और नया एहसास
सामंथा ने बताया कि प्रेग्नेंसी के दौरान उन्हें अपने अंदर एक अलग तरह की ताकत और उद्देश्य महसूस हो रहा है। उन्होंने कहा, ‘मैं हमेशा से अपनी जिंदगी को लेकर पैशनेट रही हूं, लेकिन अब मुझे एक नई ताकत और मकसद महसूस होता है। मैं इस सफर को लेकर बहुत एक्साइटेड हूं और हर दिन कुछ नया सीख रही हूं।’


 

सामंथा - फोटो : इंस्टाग्राम

बेबी बंप के साथ आईं थीं नजर
हाल ही में अपनी फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ की सफलता के जश्न के दौरान सामंथा बेबी बंप के साथ नजर आई थीं, जिसके बाद उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर को कन्फर्म किया। 

ये भी पढ़ें- Box Office Collection: लाखों में पहुंची ‘अल्फा’ और ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई, जानें ‘धमाल 4’ का कलेक्शन

विज्ञापन

सामंथा और राज - फोटो : इंस्टाग्राम
सामंथा और राज का रिश्ता
सामंथा ने पिछले साल दिसंबर में मशहूर फिल्ममेकर राज निदिमोरु से शादी की थी। राज ने 'द फैमिली मैन' जैसी सुपरहिट वेब सीरीज बनाई है। सामंथा ने भी 'द फैमिली मैन' के दूसरे सीजन में 'राजी' का दमदार किरदार निभाकर काफी वाहवाही लूटी थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें