फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vijay Viral Video: टॉय कार से बच्चों की तरह खेलते दिखे सीएम विजय, यूजर्स को पसंद आया अभिनेता का अंदाज

Tue, 14 Jul 2026 03:45 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर तमिलनाडु के सीएम और एक्टर विजय का एक वीडियो वायरल है। इस वीडियो में वह कार के साथ खेलते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो पर फैंस ने रिएक्शन दिए हैं।
 
विज्ञापन
सीएम विजय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने चेन्नई सचिवालय में एक आधिकारिक बैठक के दौरान फैंस को अपने चंचल अंदाज की एक झलक दिखाई। एक्टर और राजनेता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में वह उत्साह के साथ एक छोटी इलेक्ट्रिक कार को देख रहे हैं और उसके साथ खेल रहे हैं। कई लोग इसे उनका सबसे प्यारा पल बता रहे हैं।
विज्ञापन

वीडियो में क्या है?
दरअसल सीएम विजय ने एशिया के मैनेजिंग डायरेक्टर फाम सान चाऊ के साथ तमिलनाडु में इलेक्ट्रिक वाहन निवेश पर एक बैठक की थी।
एक्स पर शेयर किए गए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि फाम सान चाऊ ने सीएम विजय को कार का एक बहुत छोटा मॉडल भेंट किया। 

कार से खेलते सीएम विजय - फोटो : एक्स
कार के साथ खेलते नजर आए सीएम
अपनी डेस्क पर बैठे विजय मॉडल को ध्यान से देख रहे हैं। वह उसके चारों दरवाजे खोलते हैं, केबिन के अंदर झांकते हैं। वह उसकी बारीकियों को समझते हैं। फिर उसे टेबल पर रख देते हैं। इस बातचीत के दौरान सीएम की उत्सुकता और मुस्कान ने सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीत लिया है।
 

कमेंट्स - फोटो : एक्स
यूजर्स को पसंद आया विजय का अंदाज
वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा 'विजय अंदर के बच्चे को बाहर ले आए। एक यूजर ने लिखा 'इंसान के अंदर से बच्चे को कभी नहीं निकाला जा सकता।' एक और यूजर ने लिखा 'मैं भी ऐसा ही करता।' तीसरे यूजर ने लिखा 'बहुत क्यूट'
एक और फैन ने मजाक में कहा 'वे एक पल के लिए पूरी तरह भूल गए कि वे मुख्यमंत्री हैं। जब उन्हें वह कार मिली तो उनके अंदर का बच्चा बाहर आ गया!'
विज्ञापन

जन नायकन - फोटो : सोशल मीडिया
कब रिलीज होगी फिल्म?
आपको बता दें कि विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' जल्द ही भारत में रिलीज हो सकती है। एच. विनोथ के निर्देशन में बनी इस फिल्म को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) से 'A' सर्टिफिकेट मिला है।
मेकर्स ने अभी तक दुनिया भर में रिलीज की तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। मगर यूके के डिस्ट्रीब्यूटर अहिंसा एंटरटेनमेंट ने पुष्टि की है कि फिल्म 24 जुलाई को वहां के सिनेमाघरों में रिलीज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें