फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साई पल्लवी को मिला 'कलैमामणि अवॉर्ड', शेयर की दादा-दादी के साथ तस्वीर; सम्मान के लिए जताया मुख्यमंत्री का आभार

Mon, 17 Nov 2025 01:39 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sai Pallavi Receive Kalaimamani Award: अभिनेत्री साई पल्लवी को हाल ही में तमिलनाडु सरकार का प्रतिष्ठित 'कलैमामणि अवॉर्ड' मिला है। यह सम्मान उन्हें तमिलनाडु मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने दिया है।
विज्ञापन
साई पल्लवी और तमिलनाडु मुख्यमंत्री एमके स्टालिन - फोटो : इंस्टाग्राम@saipallavi.senthamarai
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साई पल्लवी इन दिनों अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म 'रामायण भाग 1' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। कई फिल्मों में बेहतरीन अदाकारी के लिए साई को 'कलैमामणि अवॉर्ड' दिया गया। साई ने इस सम्मान के मिलने पर एक पोस्ट सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर कर अपनी खुशी जताई है।
विज्ञापन

साई का पोस्ट
साई पल्लवी ने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने दादा और दादी के साथ तस्वीर शेयर की, जिसमें वे पुरस्कार का प्रमाणपत्र पकड़े नजर आ रही हैं। इसके अलावा साई ने तमिलनाडु मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के साथ भी तस्वीरें शेयर कीं। इस पोस्ट के साथ साई ने कैप्शन में लिखा, 'कलैमामणि पुरस्कार मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान है। मैं बचपन से इस नाम को सुनती आई हूं। तमिलनाडु सरकार, मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और टीएन इयाल इसाई नादगा मंद्रम को धन्यवाद। यह पोस्ट एक महीने देर से इसलिए डाली, ताकि मैं अपने परिवार के साथ फोटो ले सकूं।'

 

कलैमामणि अवॉर्ड क्यों दिया जाता है
कलैमामणि पुरस्कार तमिलनाडु राज्य के कला और संस्कृति में उत्कृष्टता प्राप्त करने वाले कलाकारों को उनकी उपलब्धियों के लिए दिया जाता है। यह पुरस्कार साहित्य, संगीत, नाटक, नृत्य और चित्रकला जैसे विभिन्न क्षेत्रों में स्थायी योगदान और महारत को सम्मानित करता है। 
विज्ञापन

साई का वर्कफ्रंट
साई पल्लवी निर्देशक नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' में नजर आएंगी। इस फिल्म में वह माता सीता का किरदार निभाएंगी। फिल्म 'रामायण' को दो भागों में रिलीज किया जाएगा। फिल्म का पहला भाग दिवाली 2026 को रिलीज हो सकता है। यह साई की पहली बॉलीवुड फिल्म है। इस फिल्म में साई के अलावा रणबीर कपूर (भगवान राम) और सनी देओल (हनुमान) के रोल में नजर आएंगे। 

यह भी पढ़ें: दशा और दिशा बदलने आ रहे हैं 'राहु केतु', जानिए कब रिलीज हो रही पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा की फिल्म
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें