सुधा कोंगारा ने की रवि मोहन की तारीफ
सुधा कोंगारा ने आज अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर दो तस्वीरें शेयर कीं। एक तस्वीर में रवि मोहन फिल्म के शॉट के बीच में नजर आ रहे हैं, तो वहीं एक सीन में सुधा और रवि साथ में कुछ डिस्कस करते नजर आ रहे हैं। सुधा कोंगारा ने इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, 'सेट पर सबसे शांत जगह ढूंढो, वहां रवि होंगे, शांतिपूर्वक अपनी भूमिका की तैयारी करते हुए। उनके साथ काम करना बहुत मजेदार है। जन्मदिन मुबारक हो, मेरे शानदार अभिनेता! आपके लिए आने वाला समय शानदार हो।'
एसजे सूर्या ने दी रवि को जन्मदिन की बधाई
वहीं, अभिनेता एसजे सूर्या ने भी रवि को जन्मदिन की बधाई दी। वे दोनों आगामी फिल्म 'ब्रो कोड' में साथ काम कर रहे हैं। एसजे सूर्या ने लिखा, "जन्मदिन मुबारक हो मेरे #BROCODE भाई, शानदार अभिनेता और निर्माता-निर्देशक रवि मोहन सर। आपका साल शानदार हो और आपको ढेर सारी सफलता व खुशियां मिलें।'
फिल्म 'ब्रो कोड
'ब्रो कोड' एक एक्शन-कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म को कार्तिक योगी निर्देशित कर रहे हैं। इसमें एसजे सूर्या एक महत्वपूर्ण और सकारात्मक भूमिका में होंगे। फिल्म में चार अभिनेत्रियां भी हो सकती हैं। इसका संगीत हर्षवर्धन दे रहे हैं, जो 'एनिमल' के लिए मशहूर हैं। खास बात यह है कि 'ब्रो कोड' रवि मोहन के प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म होगी।
यह भी पढ़ें: Rakesh Roshan: राकेश रोशन का खुलासा, कैसे जीतेंद्र-प्रेम चोपड़ा-जैकी श्रॉफ ने मनाया उनके 76वें जन्मदिन को खास