चंदू मुंडेटी का पोस्ट
निर्देशक चंदू मुंडेटी ने आज इंस्टाग्राम पर फिल्म 'वायुपुत्र' का पहला पोस्ट शेयर किया। इस पोस्टर में भगवान श्री राम के परम भक्त हनुमान की तस्वीर साफ नजर आ रही है। वह पीठ घुमाए खड़े हैं और पूरा दृश्य आग की लपटों की वजह से और भी ज्यादा खौफनाक लग रहा है। पोस्टर में हनुमान को एक पहाड़ पर खड़े दिखाया गया है, जो लंका को जलते देख रहे हैं। इस पोस्ट के साथ चंदू ने कैप्शन में लिखा, 'वायुपुत्र - सिर्फ एक फिल्म नहीं, एक पवित्र तमाशा। इस कहानी को बताने के लिए तैयार, हमारे इतिहास की आत्मा, हमारे इतिहास के पन्ने एक बचपन का सपना। भगवान श्रीराम, भगवान हनुमान, ऋषि वाल्मीकि, मेरे परिवार का धन्यवाद, गरु का धन्यवाद। जयश्रीराम। जयहनुमान।'