दक्षिण भारतीय सिनेमा की इस साल रिलीज हुई बेहतरीन फिल्मों में से एक 'आरआरआर' इस समय विदेशी सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। भारत में फिल्म को रिलीज हुए और सिनेमाघरों से हटे हुए काफी लंबा समय बीत चुका है। लेकिन एस एस राजामौली के निर्देशन में बनी यह फिल्म आज भी किसी न किसी कारण से चर्चाओं में बनी रहती है और रिकॉर्ड भी तोड़ रही है। देश-विदेश में कमाई के झंडे गाड़ने वाली 'आरआरआर' अब जापान में दर्शकों को लुभाने के कारण चर्चा में आ गई है। इतना ही इस फिल्म ने अपने नाम कमाई का यहां पर एक नया रिकॉर्ड बना लिया है, जिसके तहत इसने आमिर खान की सुपरहिट फिल्म '3 इडियट्स' को जापान के बाजारों में पटखनी दे दी है।
Sidhu Moosewala New Song: सिद्धू मूसेवाला का आखिरी गाना ‘वार’ हुआ रिलीज, एक घंटे में ही मिले रिकॉर्डतोड़ व्यूज
राम चरण और जूनियर एनटिआर स्टारर इस मैग्नम ओपस फिल्म 'आरआरआर' आमिर खान की '3 इडियट्स' को पछाड़कर जापान में तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। जापान के 44 शहरों और राज्यों में 209 स्क्रीनों और 31 इमैक्स स्क्रीन्स पर रिलीज हुई इस फिल्म ने 17 दिनों में जापान की करेंसी के मुताबिक 180 मिलियन की कमाई की है। जापान में '3 इडियट्स' की लाइफटाइम कमाई 170 मिलियन जपीवाई है। जबकि 'आरआरआर' ने अभी तक 180 मिलियन जेपीवाई कमा लिए हैं और अभी भी कर रही है। ऐसे में यह '3 इडियट्स' को पछाड़कर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर आ गई है।
Alia-Ranbir: पाक अभिनेता यासिर हुसैन ने मांगा आलिया की बेटी का हाथ? कर डाला ऐसा पोस्ट, लोगों ने लगाई क्लास