राम चरण को मिला हॉलीवुड से ऑफर
राम चरण ने हॉलीवुड से ऑफर मिलने का इशारा किया है। उन्होंने कहा कि वह भारतीय संस्कृति और जड़ों से भी प्यार करते हैं। अभिनेता ने कहा, "मैं भारत को और अधिक एक्सप्लोर करना चाहता हूं और मुझे नहीं लगता कि मैं अपनी फिल्मों के लिए कहीं और यात्रा करना चाहूंगा, जब तक कि निर्माता या निर्देशक हॉलीवुड से न हों। मैं अपनी संस्कृति से जुड़ा रहना चाहता हूं। मैं आपको शिक्षित करना चाहता हूं कि हमारी भारतीय भावनाएं इतनी मजबूत हैं। हमारी संस्कृति इतनी मजबूत है। हमारी कहानियों में बहुत गरिमा है। आजकल जब आप इसे देखते हैं, तो यह दक्षिण भारतीय उत्तर भारतीय फिल्म नहीं है।''
Tanu Weds Manu Returns: 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' के आठ साल पूरे, आनंद एल राय ने अनसीन क्लिप साझा कर मनाया जश्न
'गेम चेंजर' में आएंगे नजर
मार्च में, आरआरआर के प्रचार के दौरान, राम चरण ने खुलासा किया कि उनकी हॉलीवुड परियोजना की पुष्टि हो गई है और जल्द ही इसकी घोषणा की जाएगी। उन्होंने आगे कहा, "बातचीत हो रही है और वे इसे एक फिल्म में कैसे बदलने जा रहे हैं और मैं एक सेट पर जा रहा हूं, यह एक खबर है ,जो कुछ महीनों में सामने आने वाली है।" वर्कफ्रंट की बात करें को अभिनेता इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'गेम चेंजर' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी मुख्य किरदार में नजर आने वाली हैं।
यह भी पढ़ें- Tarla Teaser Out: शेफ तरला दलाल के किरदार में छाईं हुमा, टीजर से जीता फैंस का दिल, यहां देखने को मिलेगी फिल्म