अभिनेता रोबो शंकर दक्षिण भारतीय फिल्मों के चर्चित कलाकार थे। कुछ दिनों से वह हॉस्पिटल में थे। गुरुवार को उनका निधन हो गया। रोबो शंकर के निधन की खबर सुनकर अभिनेता कमल हासन दुखी हैं। उन्होंने एक्टर के निधन पर शोक जाहिर किया है।
कमल हासन रोबो शंकर के निधन पर दुखी
अभिनेता कमल हासन रोबो शंकर के निधन से काफी दुखी हैं। वह रोबो शंकर की कॉमेडी के कायल थे। कमल हासन ने रोबो शंकर के निधन पर ट्विटर पर एक पोस्ट साझा किया। दोनों के बीच एक करीबी रिश्ता भी था। बताते चलें कि तमिल फिल्मों में रोबो शंकर ने उम्दा कॉमेडी रोल किए थे, दर्शकों को खूब हंसाया था। वह फिल्म ‘थेरी’ और ‘विश्वासम’ में नजर आए थे।
ये खबर भी पढ़ें:
Kamal-Rajini: 'दोस्त से ज्यादा भाई हैं कमल और रजनीकांत, एक-दूसरे का पूछते हैं हाल'; भतीजी सुहासिनी का दावा
हॉस्पिटल में एडमिट थे रोबो शंकर
46 साल के रोबो शंकर को कुछ साल पहले पीलिया रोग हुआ था, जिससे वह धीरे-धीरे ठीक हो रहे थे। पिछले हफ्ते ही अचानक अभिनेता की तबियत घर पर खराब हुई। एक प्राइवेट हॉस्पिटल में उन्हें एडमिट कराया गया। गुरुवार को रोबो शंकर की हालत बिगड़ी और निधन हो गया। रिपोर्ट्स के अनुसार हॉस्पिटल ने लीवन और किडनी फेल होने की बात कही है।
शुक्रवार को हाेगा अंतिम संस्कार
रोबो शंकर अपने पीछे पत्नी प्रियंका और बेटी इंद्रजा को छोड़ गए। अभिनेता के निधन से तमिल सिनेमा जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। फैंस भी काफी निराश हैं। रोबो शंकर का अंतिम संस्कार शुक्रवार को चेन्नई में होगा।