फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NTR की 103वीं जयंती पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे जूनियर एनटीआर; झलक पाने बेकाबू हुई भीड़, पैरों पर गिर पड़ा फैन

Thu, 28 May 2026 09:40 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

NTR 103rd Birth Anniversary: आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्गज अभिनेता नंदमुरी तारक रामाराव (NTR) की 103वीं जयंती के मौके पर उनके पोते और अभिनेता जूनियर एनटीआर ने NTR घाट पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

विज्ञापन
एनटीआर और जूनियर एनटीआर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नंदमुरी तारक रामाराव सिर्फ एक नेता ही नहीं, बल्कि तेलुगु सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में से एक थे। उन्होंने फिल्मों में भगवान राम, कृष्ण जैसे कई पौराणिक किरदार निभाकर लोगों के दिलों में खास जगह बनाई।

विज्ञापन


बाद में उन्होंने राजनीति में कदम रखा और तेलुगु देशम पार्टी (TDP) की स्थापना की। अपने कार्यकाल में उन्होंने आंध्र प्रदेश के लोगों के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए और जनता के नेता के रूप में पहचान बनाई।

जूनियर एनटीआर ने दी श्रद्धांजलि
आज नंदमुरी तारक रामाराव (NTR) की 103वीं जयंती के मौके पर उनके पोते और एक्टर जूनियर एनटीआर ने NTR घाट पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। बता दें कि आज भी NTR को एक ऐसे व्यक्तित्व के रूप में याद किया जाता है, जिन्होंने सिनेमा और राजनीति दोनों में अपनी अलग छाप छोड़ी।

विज्ञापन

जूनियर एनटीआर के पैरों में गिरा फैन
इसके साथ एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक फैन एनटीआर के पैरों में गिरता नजर आ रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि फैन पहले एक्टर की तरफ हाथ बढ़ाता है और फिर उनके पैरों में गिर जाता है। जैसे ही सिक्योरिटी गार्ड उसे हटाने की कोशिश करते हैं, तभी जूनियर एनटीआर खुद आगे आते हैं। वह फैन को संभालते हैं, उसे उठने में मदद करते हैं और उससे हाथ मिलाते हैं।

विज्ञापन

ड्रैगन की पहली झलक - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
इस फिल्म में नजर आएंगे जूनियर एनटीआर 
जूनियर एनटीआर आने वाले समय में ‘ड्रैगन’ फिल्म में नजर आएंगे। प्रशांत नील द्वारा निर्देशित इस फिल्म में जूनियर एनटीआर एक खतरनाक किरदार में नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें- फिल्ममेकर अनिक दत्ता को श्रद्धांजलि देने जुटे फिल्मी सितारे, पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी भी पहुंचे

फिल्म की कहानी 1967 में प्रतिद्वंद्वी गिरोहों के बीच अफीम के बिजनेस को लेकर छिड़े गैंग-वॉर पर आधारित है। फिल्म में जूनियर एनटीआर एक पॉवरफुल व्यक्ति लूगर के किरदार में नजर आएंगे। ‘ड्रैगन’ अगले साल यानी 11 जून 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें