फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड में काम करने पर क्या बोले नागा चैतन्य? आमिर के साथ इस फिल्म से किया था हिंदी फिल्मों में डेब्यू

Mon, 30 Mar 2026 03:40 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Naga Chaitanya: आमिर खान की फिल्म में नागा चैतन्य ने अभिनय किया था। इसके बाद वह दोबारा हिंदी फिल्मों में नजर नहीं आए हैं। आइए जानते हैं उन्होंने हिंदी में काम करने को लेकर क्या कहा है?
विज्ञापन
नागा चैतन्य - फोटो : इंस्टाग्राम@chayakkineni
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ के अभिनेता नागा चैतन्य अपनी अपकमिंग फिल्म 'वृषकर्मा' को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने साउथ के अलावा आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' (2022) में भी काम किया है। हाल ही में उन्होंने बताया कि अपनी पहली हिंदी फिल्म के बाद उन्होंने कोई दूसरी हिंदी फिल्म क्यों साइन नहीं की। एक्टर का यह बेबाक जवाब तब आया है जब फैंस लगातार उनसे बॉलीवुड से उनकी गैरमौजूदगी के बारे में सवाल कर रहे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

क्या हिंदी में काम करना चाहते हैं अभिनेता?
हिंदी सिनेमा में काम करने को लेकर उन्होंने कहा 'इसका कोई खास कारण नहीं है। यकीनन, मैं नए मौकों के लिए तैयार हूं। बस उस फिल्म के बाद, मैं यहां (साउथ) के प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहा था। उनमें मेरा काफी समय और मेहनत लगी। इसलिए, मैं हिंदी फिल्मों में काम करने के मौके का इंतजार कर रहा हूं। अपनी पूरी ऊर्जा के साथ वहां फिर से कुछ खास करने की उम्मीद कर रहा हूं।'

शोक में डूबे बंगाली सेलेब्स, राहुल अरुणोदय बनर्जी के निधन को लेकर कही ऐसी बात

नागा चैतन्य - फोटो : इंस्टाग्राम@chayakkineni
प्रेरित करने वाली हो फिल्म
नागा चैतन्य ने आगे कहा 'अब भाषा कोई रुकावट नहीं रही, दर्शक अलग-अलग भाषाओं की हर तरह की फिल्में देखते हैं। मैं हिंदी फिल्म करने के लिए तैयार हूं, लेकिन वह कुछ ऐसी होनी चाहिए जो मुझे प्रेरित करे। वह कुछ नई होनी चाहिए, जिसमें मुझे उन फिल्ममेकर्स के साथ काम करने का मौका मिले, जिन्हें मैं सच में पसंद करता हूं।'
विज्ञापन

आमिर खान (लाल सिंह चड्ढा) - फोटो : एक्स
बॉलीवुड के बारे में क्या बोले अभिनेता?
लाल सिंह चड्ढा के बारे में बात करते हुए नागा चैतन्य ने कहा 'मुझे उस फिल्म की शूटिंग में बहुत मजा आया। मैंने बहुत कुछ सीखा। वहां के लोग बहुत ही मिलनसार थे। उन्होंने मेरा बहुत अच्छे से ख्याल रखा। इसलिए, मेरा यह अनुभव शानदार था। बॉक्स ऑफिस पर कुछ फिल्मों में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। इस फिल्म के नतीजों ने मेरी सोच में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया है।'

नागा चैतन्य आखिरी बार फिल्म 'तंडेल' में नजर आए थे। अगली बार अभिनेता फिल्म 'वृषकर्मा' में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म इसी साल रिलीज होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें