फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prabhas: रिबेल स्टार प्रभास ने होम्बले फिल्म्स के साथ साइन की तीन फिल्में, सालार 2 से होगी शुरुआत

Fri, 08 Nov 2024 03:34 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Prabhas: साउथ सुपरस्टार प्रभास इन दिनों अपनी फिल्म द राजा साब और स्पिरिट को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। नई जानकारी के अनुसार रिबेल स्टार प्रभास ने होम्बले फिल्मस के साथ हाथ मिलाया है, जिसमें वह तीन बड़ी फिल्मों में धूम मचाएंगे।
विज्ञापन
प्रभास - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म कल्कि 2898 एडी से दर्शकों का दिल जीत चुके साउथ के सुपरस्टार प्रभास ने अपनी कई फिल्मों से अभी तक कई रिकॉर्ड दर्ज किए हैं। नई मिली जानकारी के अनुसार, प्रभास ने होम्बले फिल्मस के साथ तीन फिल्मों का कान्ट्रेक्ट कर लिया है। जिसमें सबसे पहले प्रभास की फिल्म सालार 2 शामिल है।
विज्ञापन


होम्बले फिल्म्स का एक्स पोस्ट
होम्बले फिल्म्स ने अपने एक्स अकाउंट पर साझा किया और लिखा, हमें रिबेल स्टार प्रभास के साथ एक शानदार तीन-फिल्म साझेदारी में एकजुट होने पर गर्व है, जो भारतीय सिनेमा के सार का जश्न मनाते हैं, जो इसे दुनिया भर में ले जाने का लक्ष्य रखते हैं। यह बेहतरीन सिनेमाई अनुभव बनाने के लिए हमारी घोषणा है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। मंच तैयार है और आगे का रास्ता बड़ा लंबा है। तैयार हो जाइए, क्योंकि #Salaar2 के साथ सफर शुरू हो रहा है ...

प्रभास की तीन फिल्में
हर साल सुपरहिट फिल्में की लाइन लगाने वाले प्रभास इन दिनों हाई लेवल सिनेमा बनाने पर काफी फोकस कर रहे हैं। अब प्रभास ने होम्बले फिल्म्स के साथ मिलकर 3 फिल्में साइन की हैं। होम्बले फिल्म्स ने इसकी जानकारी दी है। जिसमें बताया गया कि इस बड़े समझौते में सालार पार्ट 2 के साथ दो और फिल्में शामिल हैं जो एक के बाद एक रिलीज होंगी। ये किसी भी एक्टर और प्रोडक्शन कंपनी के बीच की अब तक की सबसे बड़ी डील मानी जा रही है, जिससे प्रभास और होम्बले दोनों के लिए नए और बड़े मौके आएंगे।
विज्ञापन


होम्बले फिल्म्स 
होम्बले फिल्म्स हाई क्वालिटी वाले प्रोजेक्ट्स दर्शकों के लिए टॉप लेवल सिनेमा लाने के लिए उनकी कमिटमेंट को दर्शाता है। केजीएफ चैप्टर 1, केजीएफ चैप्टर 2, कंतारा और सालार 1 जैसी दुनिया भर में हिट होने के बाद, अब उनके पास एक रोमांचक लाइनअप है, जिसमें मच अवेटेड कंतारा 2 और केजीएफ चैप्टर 3 के साथ-साथ सुपरस्टार प्रभास की नई तीन फिल्में शामिल हैं।

प्रभास की आने वाली फिल्में
साउथ सुपरस्टार प्रभास के पास कई बड़ी फिल्में हैं, जैसे होम्बले फिल्म्स की सलार 2 के अलावा भी दो और फिल्में हैं। इसके अलावा प्रभास के पास राजा साब, स्पिरिट, कल्कि 2 जैसी कई और फिल्में भी शामिल हैं। प्रभास की फिल्में हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में जबरदस्त बिजनेस लाती हैं, जो वाकई में कमाल है।
विज्ञापन

Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन ने रूह बाबा के सिग्नेचर पोज में साझा की तस्वीर, फैंस से पूछा अजीब सवाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें