फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nitin Chauhan Death: ‘क्राइम पेट्रोल’ के मशहूर टीवी अभिनेता नितिन चौहान ने की आत्महत्या? 35 की उम्र में निधन

Fri, 08 Nov 2024 07:36 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Nitin Chauhan Death: महशूर टीवी अभिनेता नितिन चौहान का कल गुरुवार को मुंबई में निधन हो गया। दिवंगत अभिनेता नितिन केवल 35 साल के थे। नितिन ने कई टीवी शोज में बेहतरीन अभिनय किया था। नितिन के अचानक यू चले जाने से उनके सभी चाहने वाले दुखी हैं। नितिन के पूर्व सह-कलाकार ने कथित तौर पर उनकी आत्महत्या की जानकारी दी है।  
 
विज्ञापन
नितिन चौहान - फोटो : फेसबुक-nitinchauhaan.official
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मशहूर टीवी अभिनेता नितिन चौहान आज हमारे बीच में नहीं रहे। उन्होंने किसी वजह से आत्महत्या की है। यह जानकारी नितिन के पूर्व सह-कलाकार ने एक पोस्ट के जरिए दी है। रियलिटी शो दादागिरी 2 के विजेता और मशहूर हुए टीवी एक्टर नितिन चौहान का गुरुवार को मुंबई में निधन हो गया। वह सिर्फ 35 साल के थे। यूपी के अलीगढ़ जिले के रहने वाले थे नितिन। नितिन ने दादागिरी 2 शो के अलावा स्पिलट्सविला का सीजन 5 भी जीता था।
विज्ञापन


इन टीवी सीरियल्स में किया था अभिनय
अभिनेता नितिन यूपी के अलीगढ़ के रहने वाले थे और उन्होंने ‘दादगिरी 2 रियलिटी शो जीतकर काफी पहचान बनाई थी। इसके अलावा, उन्होंने दर्शकों के बीच में अपने अभिनय के द्वारा अपनी खास जगह बनाई थी। नितिन ने ‘जिंदगी डॉट कॉम’, ‘क्राइम पेट्रोल’ और ‘फ्रेंड्स’ जैसे टीवी शो में भी काम किया था और ‘क्राइम पेट्रोल’ से उन्हें काफी लोकप्रियता मिली थी।

किसने दी नितिन के निधन की जानकारी
नितिन ने आखिरी बार 2022 में सब टीवी के 'तेरा यार हूं मैं' शो में दिखे थे। इस टीवी सीरियल के उनके सह-कलाकार सुदीप साहिर और सायंतनी घोष ने उनके निधन की खबर की पुष्टि की है, लेकिन साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उनके पास और कोई जानकारी नहीं है। वहीं उनकी एक पूर्व सह-कलाकार विभूति ठाकुर की पोस्ट के मुताबिक, नितिन ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके पिता उनकी मौत की खबर मिलने के बाद मुंबई पहुंच गए हैं और उनका पार्थिव शरीर को अलीगढ़ वापस ले जाएंगे। फिलहाल, इस पर पुलिस की तरफ से अभी तक कोई भी बयान सामने नहीं आया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

Ekta Kapoor: द साबरमती रिपोर्ट ट्रेलर लॉन्च पर एकता कपूर का बड़ा बयान, बोलीं- 'मैं हिंदू हूं, धर्मनिरपेक्ष...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें