फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या रश्मिका और विजय देवरकोंडा ने गुपचुप रचा ली शादी? बराती बने महेश बाबू और प्रभास! जानिए वायरल फोटोज का सच

Fri, 19 Dec 2025 11:14 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rashmika Mandanna Vijay Wedding Photo: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने इस साल अक्तूबर में सगाई की। अब अचानक रश्मिका और विजय की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं, जिनमें वे दूल्हा-दुल्हन बने दिख रहे हैं। जानें पूरा मामला
विज्ञापन
विजय-रश्मिका की वायरल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंड़ा इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस बीच इनकी वेडिंग की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिनमें महेश बाबू और प्रभास बराती बने दिख रहे हैं। ऐसे में फैंस सवाल कर रहे हैं कि क्या रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने गुपचुप शादी रचा ली है? जानिए क्या है वायरल तस्वीरों का सच...

विज्ञापन
Trending Videos

रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की वायरल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
दूल्हा-दुल्हन के लिबास में दिखे रश्मिका-विजय
सोशल मीडिया पर वायरल फोटो में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा दूल्हा-दुल्हन के लिबास में नजर आ रहे हैं। दुल्हन के जोड़े में रश्मिका बेहद प्यारी लग रही हैं। दोनों सितारे हंसते-मुस्कुराते दिख रहे हैं। इनके साथ प्रभास, महेश बाबू और नम्रता शिरोडकर दिख रहे हैं। सभी कपल को आशीर्वाद देते हुए पोज दे रहे हैं। इस तस्वीर के बाद सवालों की झड़ी लग गई है। रश्मिका और विजय के फैंस सच जानना चाहते हैं।

क्या वायरल तस्वीरों की सच्चाई
रश्मिका और विजय की वायरल तस्वीरें दरअसल, एआई द्वारा जेनरेटिड हैं। ये वास्तविक फोटोज नहीं हैं। इन्हें किसी फैन ने बनाया है और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। तस्वीरें इतनी रियल लग रही हैं कि पहचानना मुश्किल हो गया है कि यह वाकई एआई से बनाई गई हैं। स्टेज के पीछे शानदार सजावट के साथ-साथ बाकायदा रश्मिका और विजय का नाम भी लिखा है। रश्मिका और विजय की शादी नहीं हुई हैं। ये तस्वीरें फेक हैं।
विज्ञापन

क्या रश्मिका मंदाना ने की बैचलर पार्टी?
रश्मिका और विजय की शादी को लेकर फैंस तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि कपल फरवरी में शादी करने वाला है। शादी को लेकर चल रहीं तमाम चर्चाओं के बीच रश्मिका मंदाना हाल ही में अपने गर्ल्स गैंग के साथ श्रीलंका ट्रिप पर गईं, जिसकी फोटोज उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। इस तस्वीरों को लेकर कहा गया कि रश्मिका वहां बैचलर पार्टी एंजॉय करने गई थीं। फिलहाल दोनों सितारों ने शादी की डेट को लेकर अभी कोई पुष्टि नहीं की है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें