फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Niddhi Agerwal: भीड़ का शिकार होने के बाद निधि अग्रवाल ने साझा की पहली पोस्ट, यूजर्स ने दे डाली यह सलाह

Thu, 18 Dec 2025 06:21 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Nidhhi Agerwal Post: बुधवार को 'द राजा साब' के सॉन्ग लॉन्च के मौके पर अभिनेत्री निधि अग्रवाल भीड़ में फंस गईं। इस दौरान भीड़ ने उनके साथ बेहद शर्मनाक हरकत की। इस घटना के बाद अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर पहला पोस्ट शेयर किया है।
विज्ञापन
निधि अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री निधि अग्रवाल बुधवार को हैदराबाद के लूलू मॉल में फिल्म 'द राजा साब' के सॉन्ग लॉन्च इवेंट में पहुंची थीं। उनके अलावा फिल्म के हीरो प्रभास और पूरी टीम भी पहुंची थी। इस दौरान अभिनेत्री निधि अग्रवाल इवेंट से निकलकर भीड़ में फंस गई। हालात अचानक बेकाबू हो गए। भारी संख्या में मौजूद लोगों ने उन्हें चारों ओर से घेर लिया, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। निधि के मामले को लेकर हैदराबाद के लूलू मॉल और इवेंट आयोजक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वहीं, इस शर्मनाक घटना के बाद सोशल मीडिया पर उन्होंने पहला पोस्ट शेयर किया है, जिस पर नेटिजन्स उन्हें सलाह दे रहे हैं।

विज्ञापन

निधि अग्रवाल - फोटो : इंस्टाग्राम
निधि अग्रवाल ने पोस्ट में क्या लिखा?
लूलू मॉल में हुई घटना के एक बाद अभिनेत्री निधि अग्रवाल ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में निधि उसी लुक में नजर आ रही हैं, जिसमें वे सॉन्ग लॉन्च इवेंट में पहुंची थीं। इसके अलावा निधि ने एक फिल्म प्रमोशन से जुड़ा पोस्ट भी शेयर किया है। साझा किए गए पोस्ट के साथ उन्होंने फिल्म से जुड़ी जानकारी दी है। हालांकि, निधि ने अब तक घटना से संबंधित कोई बयान नहीं दिया।
 

नेटिजन्स ने दी ऐसी सलाह
निधि के इस पोस्ट पर नेटिजन्स के रिएक्शन आ रहे हैं। अधिकांश लोग निधि के साथ लूलू मॉल में घटी घटना पर अफसोस जताते हुए निधि को सपोर्ट कर रहे हैं। साथ ही कुछ लोग उन्हें सुझाव भी दे रहे हैं। कुछ नेटिजन्स अभिनेत्री को सलाह दे रहे हैं कि वे अपनी सुरक्षा मजबूत करके चलें। वहीं, कुछ लोग लिख रहे हैं, 'मैम आपकी ड्रेस बहुत खूबसूरत थी, लेकिन भीड़ से हर हाल में बचकर चलिए। अगली बार कुछ दूरी बनाकर रहिएगा और अच्छे बॉडी बिल्डर साथ रखिएगा'।











 
 
विज्ञापन

निधि अग्रवाल - फोटो : इंस्टाग्राम
मुन्ना माइकल से शुरू हुआ सफर
निधि अग्रवाल ने हिंदी सिनेमा में फिल्म मुन्ना माइकल से अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने तेलुगु और तमिल फिल्मों में अपनी पहचान बनाई। आईस्मार्ट शंकर, ईश्वरन और हरि हर वीरा मल्लु जैसी फिल्मों में उनके काम को खासा सराहा गया। अब वह प्रभास के साथ द राजा साब में नजर आने वाली हैं, जिसे लेकर फैंस में पहले से ही जबरदस्त उत्साह है। मारुति के निर्देशन में बन रही 'द राजा साब' एक पैन-इंडिया फिल्म है, जिसमें प्रभास के साथ संजय दत्त, मालविका मोहनन और रिद्धि कुमार जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म की रिलीज को लेकर चर्चा जोरों पर है और यह अगले साल सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें