शाम सात बजे से शुरू होगा रिसेप्शन
फिल्मबीट की रिपोर्ट के अनुसार, लीक हुए शादी के निमंत्रण पत्र के मुताबिक, रिसेप्शन शाम 7:00 बजे से ताज कृष्णा होटल में आयोजित किया जाएगा। रिसेप्शन के गेस्ट लिस्ट की बात करें तो इसमें साउथ सिनेमा के सेलिब्रिटीज के अलावा राजनीति जगत की कई हस्तियां भी पहुंचेंगी।
विजय-रश्मिका ने पीएम मोदी और तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को भी अपने रिसेप्शन में आमंत्रित किया है। इसके अलावा साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन भी इस ग्रैंड रिसेप्शन का हिस्सा बनेंगे। जबकि विजय-रश्मिका के कई करीबी दोस्त और तमाम अन्य सेलेब्स के साथ कुछ बॉलीवुड स्टार्स के भी विरोश के रिसेप्शन में शामिल होने की संभावनाएं हैं।
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा
- फोटो : इंस्टाग्राम