अभिनेत्री ने फ्रेंच रिवेरा पहुंचने के बाद कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की हैं। हालांकि, वह अभी तक फेस्टिवल में नहीं पहुंची हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वह 14 मई को फेस्टिवल में शामिल होंगी।
निर्देशक प्रियदर्शन की बेटी कल्याणी की कान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गई हैं। इस दौरान कल्याणी ने पीले रंग के स्टाइलिश टॉप के साथ व्हाइट फ्रंट कट रंग की स्कर्ट कैरी की है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत दिख रही हैं।
कल्याणी ने अपने लुक के अलावा कान से फ्रेंच रिवेरा के आसपास की कई शानदार तस्वीरें भी शेयर की हैं। जिसमें वहां का शानदार नजारा किसी का भी दिल जीत लेगा।
कल्याणी प्रियदर्शन मुख्य रूप से मलयालम के साथ-साथ तमिल और तेलुगु फिल्मों में काम करती हैं। कल्याणी ने 2017 में तेलुगु फिल्म 'हेलो' से अभिनय की शुरुआत की और 'हृदयम' और 'थल्लुमाला' जैसी फिल्मों से प्रसिद्धि पाई।
यह भी पढ़ें: Akshay Kumar: 'वेलकम टू द जंगल' से सामने आया अक्षय कुमार का फर्स्ट लुक, क्या फैंस को पसंद आया अभिनेता का अंदाज