फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘राउडी जनार्धना’ के लिए रश्मिका मंदाना ने की विजय देवरकोंडा की तारीफ, बताया कमाल; बोलीं- ‘क्या एक्टर है…’

Tue, 23 Dec 2025 01:32 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rashmika Praises Vijay Deverakonda: रश्मिका मंदाना विजय देवरकोंडा की तारीफ करने और उन्हें चीयर करने का कोई मौका नहीं छोड़तीं। अब एक बार फिर एक्ट्रेस ने विजय की आगामी फिल्म ‘राउडी जनार्धना’ के लिए अभिनेता की तारीफ की है। जानिए रश्मिका ने क्या कुछ कहा…
विज्ञापन
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना - फोटो : इंस्टाग्राम-@rashmika_mandanna
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म को लेकर चर्चाओं में हैं। एक दिन पहले ही उनकी नई फिल्म ‘राउडी जनार्धना’ का अनाउंसमेंट और टाइटल वीडियो जारी किया गया। इसके सामने आने के बाद उनके फैंस काफी उत्साहित हैं। इसी कड़ी में विजय देवरकोंडा की गर्लफ्रेंड व अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने भी विजय के इस अनाउंसमेंट वीडियो पर रिएक्ट किया है। फिल्म को लेकर उत्साह जताते हुए रश्मिका ने पूरी टीम को शुभकामनाएं दी हैं।

रश्मिका ने की तारीफ

विज्ञापन

रश्मिका मंदाना ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर इस टाइटल वीडियो को शेयर किया है। इसके साथ ही इस पर खुशी जताते हुए अभिनेत्री ने लिखा, ‘वाह, क्या गजब का है ये। ये तो कमाल की चीज है! क्या विजुअल्स हैं! क्या म्यूजिक है! क्या वाइब है! क्या एक्टर है! विजय देवरकोंडा और रवि किरण कोला आप दोनों कमाल हैं। मुझे ये बहुत पसंद आया। कीर्ति सुरेश आपको इस फिल्म के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं, क्यूट।’

जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं विजय-रश्मिका

विज्ञापन

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के अफेयर को लेकर पिछले काफी वक्त से चर्चाएं चल रही हैं। अब चर्चाएं ये भी हैं कि दोनों साल 2026 में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। अक्तूबर में दोनों के सगाई करने की चर्चाओं ने काफी जोर पकड़ा था। हालांकि, कपल ने इस पर कुछ भी नहीं कहा था। इसके बाद विजय देवरकोंडा की टीम ने हिंदुस्तान टाइम्स को ये कंफर्म किया था कि दोनों ने सगाई कर ली है। उनकी टीम ने यह भी पुष्टि की थी कि वे फरवरी 2026 में शादी करेंगे।

यह खबर भी पढ़ेंः विजय देवरकोंडा की फिल्म का टाइटल हुआ रिवील, 'राउडी जनार्धना' कहानी है 'द बायोग्राफी ऑफ ए वुंडेड मैन'

‘कॉकटेल 2’ की शूटिंग में व्यस्त हैं रश्मिका
वर्कफ्रंट की बात करें विजय देवरकोंडा आखिरी बार इसी साल रिलीज हुई फिल्म ‘किंगडम’ में नजर आए थे। इसे हिंदी में ‘साम्राज्य’ नाम से रिलीज किया गया था। जबकि रश्मिका मंदाना आखिरी बार ‘द गर्लफ्रेंड’ में नजर आई थीं। इन दिनों रश्मिका मंदाना शाहिद कपूर और कृति सेनन के साथ ‘कॉकटेल 2’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें