फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rashmika Mandanna: 'मैं कल शामिल नहीं हो पाई, लेकिन...', पुष्पा 2 की सफलता पर रश्मिका ने फैंस को कहा शुक्रिया

Sun, 09 Feb 2025 01:05 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rashmika Mandanna: फिल्म 'पुष्पा 2' की अपार सफलता से निर्माता-निर्देशक और सितारे गदगद हैं। फैंस का आभार जताने के लिए कल शनिवार को हैदराबाद में 'थैंक्यू मीट' रखी। रश्मिका मंदाना इसमें शामिल नहीं हो पाईं।
विज्ञापन
रश्मिका मंदाना - फोटो : इंस्टाग्राम@rashmika_mandanna
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म 'पुष्पा 2' ने बॉक्स ऑफिस पर जबर प्रदर्शन किया। बीते वर्ष रिलीज हुई फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़े। दर्शकों से मिले इस प्यार के प्रति आभार जताने को कल शनिवार को मेकर्स ने हैदराबाद में 'थैंक्यू मीट' रखी। लीड एक्टर अल्लू अर्जुन ने फैंस का आभार जताया। हालांकि, रश्मिका मंदाना इस आयोजन में उपस्थित नहीं हो पाईं। लेकिन, सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन्होंने शुक्रिया अदा किया है।

विज्ञापन

पुष्पा 2 - फोटो : एक्स
अल्लू अर्जुन और सुकुमार का जताया आभार
रश्मिका ने आज इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने लिखा है, 'मैं कल 'थैंक्यू मीट' का हिस्सा नहीं बन सकी। लेकिन, कल की इस मुलाकात के लिए तहे दिल से शुक्रिया। मैं कुछ शब्द जरूर कहना चाहती हूं। सुकुमार सर, अल्लू अर्जुन सर और मैत्री मूवीज को बहुत बहुत शुक्रिया। दर्शकों के हिस्से के रूप में मैं इस फिल्म को बनाने में की गई आपकी कड़ी मेहनत के लिए शुक्रगुजार हूं। हमें एक खूबसूरत फिल्म देने के लिए बहुत धन्यवाद कहना चाहती हूं'।

कहा- हमेशा शुक्रगुजार रहूंगी
उन्होंने आगे लिखा है, 'श्रीवल्ली के रूप में मैं कहूंगी, 'मेरे दिल में हमेशा आपकी एक खास जगह रहेगी। हमने अपना सबकुछ दिया, फिल्म को बेहतर बनाने के लिए कड़ी मेहनत की। हमारा सपोर्ट करने के लिए हमारे पास एक शानदार टीम रही- डायरेक्शन टीम, प्रोडक्शन टीम कैमरा डिपार्टमेंट, लाइट लेपपार्टमेंट, मेकअप-हेयर-कॉस्ट्यूम-सेल बैकग्राउंड आर्टिस्ट और डांसर सभी को का शुक्रिया इस यात्रा में साथ रहने के लिए। इस फिल्म में काम करना इतना खूबसूरत बनाने के लिए मैं सभी की शुक्रगुजार रहूंगी।

यह खबर भी पढे़ं:
Chhaava Advance Booking: 'छावा' की एडवांस बुकिंग शुरू, निर्माताओं ने नए पोस्टर के साथ साझा किया अपडेट
विज्ञापन

'छावा' में आएंगी नजर
रश्मिका मंदाना के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे जल्द ही फिल्म 'छावा' में नजर आएंगी। इस फिल्म में वे विक्की कौशल के साथ लीड रोल में दिखाई देंगी। यह मराठा सम्राट छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म है। इसमें विक्की लीड रोल कर रहे हैं। वहीं रश्मिका येसुबाई के रोल में दिखाई देंगी। फिल्म 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह खबर भी पढे़ं:
Vivian Dsena: 'जीता तो मैं ही हूं', बिग बॉस 18 से बाहर आकर विवियन डीसेना ने दिया बड़ा बयान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें