मशहूर फिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा शुक्रवार को आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले में पुलिस के सामने पेश हुए। उनसे यह पूछताछ मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और अन्य नेताओं के खिलाफ उनकी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर की गई। निर्देशक पर आपत्तिजनक कंटेंट साझा करने का आरोप है।
जांच अधिकारी के सामने हुए पेश
राम गोपाल वर्मा को पहले ही नोटिस भेजा गया था, जिसमें उन्हें इन मामलों में पूछताछ के लिए उपस्थित होने का निर्देश दिया गया था। पीटीआई के अनुसार इसी के तहत वह ओंगोल पुलिस स्टेशन में जांच अधिकारी के सामने पेश हुए। फिलहाल, इस मामले की जांच लगातार जारी है।
इससे पहले सीएम चंद्रबाबू नायडू और अन्य के बारे में आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट के लिए मामला दर्ज किए जाने के बाद रामगोपाल वर्मा को आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय ने अग्रिम जमानत दे दी थी।