फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘ये लड़के कुछ डरावना बना रहे हैं’, रश्मिका मंदाना ने ‘रणबाली’ को लेकर दी अपडेट; विजय ने बोला- क्यूट

Mon, 13 Jul 2026 03:05 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ranabaali: रश्मिका मंदाना ने अपनी आगामी फिल्म ‘रणबाली’ को लेकर एक बड़ी अपडेट दी है। जानिए विजय देवरकोंडा ने इस पर क्या कहा…
विज्ञापन
रणबाली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘कॉकटेल 2’ की सफलता का आनंद ले रही हैं। इस बीच फैंस को एक्ट्रेस की अगली फिल्म ‘रणबाली’ का बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म में रश्मिका अपने पति व अभिनेता विजय देवरकोंडा के साथ नजर आएंगी।

विज्ञापन


हाल ही में रश्मिका मंदाना ने एक फिल्म से जुड़ी एक क्रिप्टिक पोस्ट से विजय देवरकोंडा के 'रणबाली' अवतार को लेकर नई उत्सुकता जगा दी है। बहुत कम जानकारी देते हुए एक्ट्रेस ने बताया कि टीम जो बना रही है, वह बेहद डरावना है। इससे विजय के ट्रांसफॉर्मेशन और फिल्म को लेकर चर्चा और बढ़ गई है।

मैं खुद को रोक नहीं पाई
रश्मिका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर 'रणबाली' के सेट से विजय देवरकोंडा की एक धुंधली तस्वीर शेयर की। हालांकि, तस्वीर से बहुत कम जानकारी मिली, लेकिन उनके कैप्शन ने सबका ध्यान खींचा।

विज्ञापन


उन्होंने विजय देवरकोंडा और डायरेक्टर राहुल सांकृत्यायन को टैग करते हुए लिखा, ‘मुझे नहीं पता कि मैं अभी आप लोगों को यह दिखा सकती हूं या नहीं। उम्मीद है कि वे मुझे इसे हटाने के लिए नहीं कहेंगे, जैसा कि पहले कई बार हुआ है। लेकिन ये लड़के कुछ बहुत डरावना कर रहे हैं और मैं खुद को रोक नहीं पाई। मैं इसे बड़े पर्दे पर देखने का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं!’

विजय ने दिया रश्मिका की स्टोरी का जवाब
रश्मिका की इस स्टोरी पर पति व फिल्म के एक्टर विजय देवरकोंडा ने तुरंत ही जवाब दिया। रश्मिका की स्टोरी को री-शेयर करते हुए विजय ने प्यार से उन्हें क्यूट कहा और मजाक-मजाक में उनकी बात से असहमति जताई। विजय ने लिखा, ‘डरावना नहीं  दिव्य।’



जिससे यह संकेत मिला कि दर्शकों को डरावनी चीज के बजाय कुछ बहुत ज्यादा पौराणिक देखने को मिल सकता है। इस बातचीत ने विजय के किरदार को लेकर चर्चाओं को और हवा दी है।

जब से 'रणबाली' की घोषणा हुई है, तब से उसके बदलाव को लेकर सबसे ज्यादा बातें हो रही हैं। इस लेटेस्ट पोस्ट के बाद यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि क्या यह तस्वीर फिल्म के काफी चर्चित क्लाइमेक्स की है या किसी और अहम सीन की।

विज्ञापन

रणबाली - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
क्लाइमेक्स शूट करने में लगे 16 दिन
इससे पहले निर्देशक राहुल सांकृत्यायन ने बताया था कि विजय और हॉलीवुड एक्टर अर्नोल्ड वोस्लू के बीच क्लाइमेक्स वाले आमने-सामने के सीन को शूट करने में 16 दिन लगे थे। इसे फिल्म का हाइलाइट बताते हुए उन्होंने कहा कि इस सीन में जितना एक्शन है, उतना ही ड्रामा भी है।

ब्रिटिश शासन के दौरान 1854 और 1878 के बीच की कहानी पर आधारित 'रणबाली' एक निडर स्वतंत्रता सेनानी के सफर को दिखाती है। विजय देवरकोंडा मुख्य भूमिका में हैं, जबकि रश्मिका मंदाना जयम्मा का किरदार निभा रही हैं और हॉलीवुड एक्टर अर्नोल्ड वोस्लू विलेन सर थियोडोर हेक्टर की भूमिका में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें