काजल अग्रवाल
अभिनेत्री काजल अग्रवाल ने राम चरण और उपासना को जुड़वा बच्चों के स्वागत करने पर बधाई दी है। उन्होंने राम चरण की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा 'उपासना और राम चरण, आप लोगों के नए बच्चों को बहुत सारा प्यार और उनके लिए दुआएं।'
सोनाक्षी सिन्हा
अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने राम चरण की पोस्ट पर बधाई दी है। उन्होंने लिखा 'बुहत-बहुत शुभकामनाएं।'
अविनाश गोवारिकर
फोटोग्राफर अविनाश गोवारिकर ने इंस्टाग्राम पर राम चरण और उपासना की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा 'बधाई हो। बहुत खुश हूं कि मुझे सही समय पर यह तस्वीर लेने का मौका मिला।'
चिरंजीवी
आपको बता दें कि राम रचण के पिता चिरंजीवी ने सबसे पहले उनके माता पिता बनने पर पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा 'बहुत खुशी के साथ हम आपको यह बता रहे हैं कि राम चरण और उपासना को जुड़वां बच्चे हुए हैं, एक लड़का और एक लड़की। बच्चे और मां दोनों स्वस्थ हैं। इन नन्हे-मुन्नों का स्वागत करना और दादा-दादी बनने का सौभाग्य, हमारे लिए ईश्वर का आशीर्वाद है। आप सबकी प्रार्थना, प्यार, आशीर्वाद और शुभकामनाओं के लिए दिल से धन्यवाद।'
राम और उपासना का रिश्ता
राम चरण और उपासना ने डेटिंग के बाद 2011 में सगाई की। 2012 में हैदराबाद में एक समारोह में दोनों ने शादी कर ली। उनकी पहली बच्ची, क्लिन कारा, का जन्म 2023 में हुआ।