फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'रणबाली' की टीम ने विजय-रश्मिका को दिया सरप्राइज, मेकर्स ने दी फिल्म की शूटिंग की अपडेट; यूजर ने की ये मांग

Sun, 12 Apr 2026 10:23 AM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ranabaali: 'रणबाली' का रायलसीमा का शेड्यूल पूरा हो गया है। इस मौके पर टीम ने विजय-रश्मिका को सरप्राइज दिया है। मेकर्स ने इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं। इस पर फैंस ने कमेंट किए हैं। 
विज्ञापन
रणबाली - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जबसे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी हुई है, तब से दोनों चर्चा में हैं। शादी के एक महीने बाद दोनों ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'रणबाली' की शूटिंग शुरू कर दी। अब रायलसीमा क्षेत्र में शूटिंग शेड्यूल पूरा हो गया है। इस मौके पर फिल्म की टीम ने नए जोड़े को अच्छा महसूस कराने के लिए एक फंक्शन रखा। टीम ने केक काटकर और गुलदस्ते देकर नए जोड़े को खुश कर दिया।
विज्ञापन

पोस्ट में क्या है?
फिल्म के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर इस पल की तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना केक काट रहे हैं। टीम उन्हें गुलदस्ता दे रही है। प्रोडक्शन हाउस ने तस्वीरें शेयर कर ट्वीट में लिखा 'रणबाली - जयम्मा। विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना सेट पर आए। रणबाली की टीम ने सेट पर एक जश्न के साथ इस नए शादीशुदा जोड़े को शुभकामनाएं दीं। यह फिल्म 11 सितंबर को दुनिया भर में रिलीज होगी।'

यूजर्स ने किए कमेंट
इस पोस्ट पर कई यूजर्स ने कमेंट किए हैं। एक यूजर ने मेकर्स से मांग की है कि फिल्म 'रणबाली' का टीजर जल्द ही रिलीज किया जाए। एक दूसरे यूजर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है कि इस लुक की वजह से विजय का चेहरा पूरी तरह से बदल गया है। एक और यूजर ने लिखा है '7 वर्षों के बाद दोनों को एक-साथ पर्दे पर देखने का इंतजार कर रहा हूं।' 



रणबाली - फोटो : एक्स
रायलसीमा में अहम शेड्यूल पूरा हुआ
टीम ने हाल ही में रायलसीमा क्षेत्र में शूटिंग का एक अहम शेड्यूल पूरा किया है। मेकर्स ने बताया कि शूटिंग के दौरान इस इलाके के लोगों ने जोड़ी पर खूब प्यार बरसाया।

Jana Nayagan: 'जन नायकन' लीक पर CBFC ने दी प्रतिक्रिया! आरोपों को बताया बेबुनियाद और झूठा

विज्ञापन

तीसरी बार स्क्रीन शेयर कर रहा कपल
आपको बता दें कि यह तीसरी बार है जब रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा एक साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। इससे पहले वे 'गीता गोविंदम' और 'डियर कॉमरेड' में साथ काम कर चुके हैं। इस फिल्म का निर्देशन राहुल सांकृत्यान ने किया है। यह 11 सितंबर 2026 को दुनियाभर में रिलीज होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें