फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणबाली: बिना किसी कट के पास हुई विजय-रश्मिका की फिल्म, सेंसर बोर्ड से मिली हरी झंडी; 'जेलर 2' से होगा क्लैश

Tue, 13 Oct 2026 08:55 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ranabaali Movie: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा फिल्म 'रणबाली' में नजर आने वाले हैं। फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है। अब CBFC की ओर से भी फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। 
विज्ञापन
रणबाली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की आने वाली फिल्म 'रणबाली' इन दिनों चर्चा में है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्साह है। इसी बीच खबर है कि फिल्म को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) से यू/ए सर्टिफिकेट मिल गया है। खास बात यह है कि फिल्म बिना किसी कट के पास हुई है।
विज्ञापन


बिना किसी कट के मिली फिल्म को मंजूरी
'आकाशवाणी' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 'रणबाली' को सेंसर बोर्ड ने बिना किसी कट के मंजूरी दे दी है। हालांकि, फिल्म के सर्टिफिकेट और रिलीज से जुड़ी अन्य जानकारियों का अभी इंतजार है।
Trending Videos

रणबाली और जेलर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
रजनीकांत की जेलर 2 से होगी टक्कर
16 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर कमाई को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है। इसकी एक वजह रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' है, जो 'रणबाली' से एक दिन पहले यानी 15 अक्तूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। ऐसे में दोनों फिल्मों की रिलीज के बीच बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन

रणबाली - फोटो : एक्स
'रणबाली' के बारे में
  • विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की अदाकारी वाली तेलुगु पीरियड ड्रामा फिल्म 'रणबाली' में नजर आएंगे।
  • फिल्म के निर्देशक राहुल सांकृत्यायन हैं।
  • इसमें रश्मिका मंदाना ने जयाम्मा का किरदार निभाया है।
  • वहीं विजय देवरकोंडा ने रणबाली का किरदार निभाया है।
  • फिल्म रायलसीमा के काल्पनिक गांव सिंगानामाला पर आधारित है।
  • 16 अक्तूबर को यह फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

ये भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस: अजय के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनीं 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' का कलेक्शन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें