फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेलर 2: रिलीज के पहले ही छाया रजनीकांत का जादू, फैंस ने मंदिर में की अगली फिल्म की सफलता की कामना

Tue, 13 Oct 2026 11:58 AM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Fans Excitement For Jailer 2: अभिनेता रजनीकांत की फिल्म  'जेलर 2' इस हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म को लेकर साउथ में फैंस के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। हाल ही में रजनी के फैंस ने तमिलनाडु स्थित एक मंदिर में फिल्म की सफलता के लिए कुछ खास किया।
विज्ञापन
रजनीकांत, रजनीकांत के फैंस - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म 'जेलर 2' की रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। यह फिल्म सुपरस्टार रजनीकांत की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। मगर तमिलनाडु में एक्टर के प्रशंसकों के उत्साह ने एक अलग ही रूप ले लिया है। उन्होंने वहां स्थित एक मंदिर में फिल्म की सफलता के लिए एक अलग अंदाज में प्रार्थना की। 

रजनी के फैंस ने क्या किया खास? 

विज्ञापन

अभिनेता रजनीकांत के फैंस ने तिरुचिरापल्ली में श्रीरंगम क्षेत्र के अरुलमिगु सेल्वा विनयगर मंदिर के प्रवेश द्वार पर फिल्म के शीर्षक वाली रंगोली बनाई और 15 अक्टूबर को फिल्म की निर्धारित रिलीज से पहले विशेष प्रार्थनाएं कीं। प्रशंसकों ने मंदिर के प्रवेश द्वार को फूलों से सजाया, पारंपरिक दीपक जलाए और फिल्म से संबंधित तस्वीरें रखीं। उन्होंने 'जेलर 2' की बॉक्स ऑफिस पर भव्य सफलता के लिए आशीर्वाद मांगते हुए विशेष पूजा-अर्चना भी की।

Trending Videos

रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 लिए पूजा - फोटो : एएनआई

फैन ने बताया क्या थी योजना 
रजनीकांत के प्रशंसक संघ के पदाधिकारी राजी ने उत्सव के बारे में बताया कि समय बीतने के बावजूद सुपरस्टार की लोकप्रियता बेजोड़ बनी हुई है। उन्होंने कहा, ‘चाहे कितने भी साल बीत जाएं, हमारे रजनीकांत फिल्म उद्योग में सुपरस्टार बने हुए हैं। उनकी फिल्म ‘जेलर 2’ 15 तारीख को रिलीज होने वाली है। हमने आज विनयगर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की, दीपक जलाए और प्रार्थना की, फिल्म की शानदार सफलता की कामना की। प्रशंसकों ने रजनीकांत के अच्छे स्वास्थ्य के लिए भी प्रार्थना की और उनके दीर्घायु और सुखमय जीवन की कामना की।’

विज्ञापन

रजनीकांत जेलर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

'जेलर 2' कब होगी रिलीज?

  • फिल्म 'जेलर 2' का निर्देशन नेल्सन ने किया है। 
  • इस फिल्म का निर्माण सन पिक्चर्स के बैनर तले हुआ है।
  • यह फिल्म साल 2023 में आई 'जेलर' का सीक्वल है।
  • दोनों ही फिल्मों में  रजनीकांत और राम्या कृष्णन मुख्य भूमिका में हैं।
  • ‘जेलर 2’ में दोनों एक बार फिर पति-पत्नी टाइगर मुथुवेल पांडियन और विजया पांडियन के किरदार में नजर आएंगे।
  • फिल्म 15 अक्तूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें