फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के बाद विजय-रश्मिका के फैंस को मिला तोहफा, ‘रणबाली’ के मेकर्स ने जारी की 'ओ मेरे साजन' की पहली झलक

Sat, 28 Feb 2026 11:25 AM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ranabaali First Glimpse Video: ‘राणाबाली’ के मेकर्स ने विजय-रश्मिका के फैंस को एक सरप्राइज दिया है। मेकर्स ने फिल्म से पहले गाने की झलक दिखाई है। जानिए इसमें क्या है खास…
विज्ञापन
राणाबाली - फोटो : इंस्टाग्राम-@mythriofficial
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ के सबसे चहेते कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी के दो दिन बाद उनकी आगामी फिल्म ‘रणबाली’ के मेकर्स ने फैंस को एक खूबसूरत सरप्राइज दिया है। फिल्म के मेकर्स ने एक विजय-रश्मिका का नया पोस्टर जारी करते हुए, पहले गाने 'ओ मेरे सजन' की भी झलक दिखाई है। इसमें विजय और रश्मिका की शादी दिखाई गई है, जिसमें विजय-रश्मिका के बीच की केमिस्ट्री और प्यार साफ देखने को मिल रहा है। इसके साथ ही मेकर्स ने कपल को शादी की शुभकामनाएं भी दी हैं।

विज्ञापन


रणबाली और जयम्मा के बीच दिखा प्यार
मेकर्स ने नवविवाहित जोड़े विजय और रश्मिका और उनके फैंस को सरप्राइज देने के लिए फिल्म से जुड़ा एक खास गाना रिलीज किया है। इस गाने में रणबाली (विजय देवरकोंडा) और जयम्मा (रश्मिका मंदाना) की शादी और उसके बाद दोनों के बीच के प्रेम को दिखाया गया है।

1 मिनट 20 सेकेंड के इस वीडियो की शुरुआत दोनों की शादी के बाद गृह प्रवेश से होती है। जहां रणबाली और जयम्मा की आरती उतारी जाती है। इसके बाद जयम्मा कलश को ढुलकाकर घर में प्रवेश करती हैं। इसके बाद वीडियो में पति-पत्नी के बीच के सौम्य प्रेम और रोमांस को दिखाया जाता है। वीडियो के अंत में मेकर्स ने विजय और रश्मिका को शादी की शुभकामनाएं भी दी हैं।
विज्ञापन




अजय-अतुल ने दिया है संगीत
हिंदी में ‘ओ मेरे साजन’ नाम से रिलीज हुए इस गाने में श्वेता मोहन और जावेद अली ने आवाज दी है। जबकि संगीत अजय-अतुल का है। वहीं गाने के बोल क्षितिज पटवर्धन ने लिखे हैं। अभी सिर्फ गाने की झलक सामने आई है।
 

विजय राजा तो दुल्हन के रूप में दिखीं रश्मिका
इसके अलावा मेकर्स ने एक नया पोस्टर भी जारी किया है। इसमें विजय और रश्मिका ऊंचे से चूबतरे जैसे स्थान पर बैठे नजर आ रहे हैं। पूरे वीडियो और पोस्टर में विजय जहां गंभीर मुद्रा में नजर आ रहे हैं, वहीं रश्मिका थोड़ी सी घबराई नजर आ रही हैं।
 


चूंकि फिल्म की कहानी 1878 के समय पर आधारित है, इसलिए विजय का लुक उस वक्त के राजाओं के जैसा लगता है। जिसमें वो धोती और ऊपर से सिर्फ एक दुपट्टा सा डाले हुए हैं। बड़े बाल, कानों में कुंडल और तनी हुई मूछों वाले लुक में विजय काफी दमदार लग रहे हैं। जबकि रश्मिका लाल रंग की साड़ी में सजी-धजी दुल्हन के रूर में नजर आ रही हैं।

11 सितंबर को रिलीज होगी ‘रणबाली’
राहुल सांकृत्यायन द्वारा निर्देशित ‘रणबाली एक ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म है, जो रायलसीमा के इतिहास से प्रेरित है। फिल्म में विजय देवरकोंडा 'रणबाली' के किरदार में हैं और रश्मिका मंदाना 'जयम्मा' के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म में विलेन की भूमिका में हॉलीवुड अभिनेता अर्नोल्ड वोस्लू नजर आएंगे। यह फिल्म 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन

रश्मिका मंदाना, विजय देवरकोंडा - फोटो : एक्स (ट्विटर)
तीसरी बार पर्दे पर साथ नजर आएगी विजय-रश्मिका की जोड़ी
‘रणबाली’ विजय और रश्मिका की साथ में तीसरी फिल्म है। इससे पहले दोनों साल 2018 में आई रोमांटिक-कॉमेडी ‘गीता गोविंदम’ और 2019 में आई स्पोर्ट-ड्रामा ‘डियर कॉमरेड’ में एकसाथ नजर आए थे। ये दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थीं। अब फैंस एक बार फिर अपने चहेते कपल को एकसाथ बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित हैं। यह फिल्म दोनों की शादी के बाद साथ में पहली फिल्म होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें