फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल में ‘पेद्दी’ की टीम का धमाका; रहमान ने किया परफॉर्म, रामचरण-जान्हवी को देख एक्साइटेड हुए फैंस

Sat, 23 May 2026 11:58 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Peddi Team in Bhopal: एक्टर रामचरण और जान्हवी कपूर की फिल्म ‘पेद्दी’ जल्द ही रिलीज होने वाली है। इससे पहले स्टार्स भोपाल में फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुंचे। अब शो के वीडियोज भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं 

विज्ञापन
राम चरण और जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @mythriofficial
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में 'पेद्दी' फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ। ट्रेलर सामने आने के बाद से ही फिल्म चर्चाओं में बनी हुई है। इसी बीच फिल्म की कास्ट और संगीतकार एआर रहमान, भोपाल में मूवी के प्रमोशन के लिए पहुंचे। खास बात ये रही कि मेकर्स ने प्रमोशन की शुरुआत भोपाल से ही की है। इस वजह से यह इवेंट और भी खास रहा। 

विज्ञापन

रामचरण-जान्हवी, दिव्येंदु और रवि किशन हुए शामिल
भोपाल के भेल मैदान में यह शो आयोजित हुआ, जहां फैंस अपने फेवरेट एक्टर्स को देखने पहुंचे। इवेंट में रामचरण, जान्हवी कपूर, दिव्येंदु और रवि किशन भी शामिल हुए। साथ ही एआर रहमान ने भी शो में शिरकत की, जिन्होंने फिल्म में गाने दिए हैं। 
 

ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आईं जान्हवी
इवेंट से फोटो और वीडियो सामने आए हैं, जहां रामचरण और जान्हवी कपूर नजर आ रहे हैं। रामचरण कैजुअल लुक में नजर आए। वहीं एक्ट्रेस जान्हवी ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आईं, जिसमें वे काफी सुंदर लग रहीं थीं। इस बीच एक्टर्स फैंस का धन्यवाद करते नजर आए। 

दिव्येंदु का दिखा मुन्ना भैया लुक
फिल्म के अन्य कलाकार जैसे रवि किशन और दिव्येंदु भी इवेंट में शामिल हुए। दोनों कलाकारों ने फैंस का धन्यवाद किया और फिल्म से जुड़ी जानकारी दी। इस बीच फैंस भी अपने फेवरेट एक्टर्स को देखकर काफी एक्साइटेड नजर आए। 

विज्ञापन

'पेद्दी' फिल्म के बारे में 
फिल्म में राम चरण एक मजदूर और स्पोर्ट्समैन के किरदार में नजर आएंगे। ‘पेद्दी’ में राम चरण और जाह्नवी कपूर के अलावा शिव राजकुमार, जगपति बाबू, दिव्येंदु शर्मा, रवि किशन और बोमन ईरानी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म 4 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें