फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्लू अर्जुन ने की वेंकटेश अय्यर से मुलाकात, सोशल मीडिया पर लिखा खास नोट; स्पेशल जर्सी के लिए किया धन्यवाद

Sat, 23 May 2026 10:35 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Allu Arjun Met Venkatesh Lyer: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने हाल ही में क्रिकेटर वेंकटेश अय्यर से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने एक खास नोट भी लिखा। 

विज्ञापन
अल्लू अर्जुन और वेंकटेश अय्यर - फोटो : इंस्टाग्राम @alluarjunonline
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक्टर अल्लू अर्जुन और उनके बेटे अल्लू आर्यन क्रिकेट के बड़े फैन हैं, खासकर आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के। हाल ही में उन्होंने क्रिकेटर वेंकटेश अय्यर से मुलाकात की, जिसकी तस्वीरें भी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। 

अल्लू अर्जुन ने किया खास पोस्ट

विज्ञापन

अल्लू अर्जुन ने सोशल मीडिया पर इस खास मुलाकात की तस्वीरें शेयर कीं। एक फोटो में वो वेंकटेश अय्यर को फूलों का गुलदस्ता देते नजर आए, जबकि दूसरी तस्वीर में उनके बेटे अयान हाथ में वेंकटेश द्वारा साइन की हुई आरसीबी जर्सी पकड़े दिखे।

तस्वीरें शेयर करते हुए अल्लू अर्जुन ने लिखा, ‘आज टैलेंटेड युवा भारतीय क्रिकेटर वेंकटेश अय्यर से मिलकर बहुत अच्छा लगा। अयान के लिए स्पेशल साइन की हुई जर्सी देने के लिए उनका खास धन्यवाद। आपके आने वाले सफर के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।’

विज्ञापन

कोहली के बहुत बड़े फैन हैं अयान
दरअसल, अयान आरसीबी और खासकर विराट कोहली के बहुत बड़े फैन हैं। पिछले साल जब आरसीबी ने आईपीएल ट्रॉफी जीती थी, तब अयान का रिएक्शन सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। खुशी में वो इतने इमोशनल हो गए थे कि खुद पर पानी डाल लिया था।

ये भी पढ़ें- 17 साल में कर दिया था बॉलीवुड डेब्यू, ऐश्वर्या राय से होती थी तुलना; फिर करना चाहती हैं हिंदी सिनेमा में वापसी

उस वीडियो में अयान कहते नजर आए थे, ‘मुझे कोहली बहुत पसंद हैं। मैंने उन्हीं की वजह से क्रिकेट देखना शुरू किया।’ वीडियो में उनकी एक्साइटमेंट और खुशी देखने लायक थी।

विज्ञापन

राका - फोटो : इंस्टाग्राम@sunpictures
इस फिल्म में नजर आएंगे अल्लू अर्जुन 
वर्कफ्रंट की बात करें तो अल्लू अर्जुन आखिरी बार ‘पुष्पा: द राइज’ और ‘पुष्पा 2: द रूल’ में नजर आए थे। अब वो डायरेक्टर एटली की साइंस-फिक्शन फिल्म ‘राका’ में दिखाई देंगे। 'राका' फिल्म की रिलीज डेट फिलहाल अभी सामने नहीं आई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें