फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Charan: सर्जरी के बाद राम चरण की पहली तस्वीर वायरल, डॉक्टरों ने दी 8 हफ्ते आराम की सलाह; ऐसे लगी थी चोट

Tue, 28 Jul 2026 09:33 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ram Charan Surgery: एक्टर राम चरण की कलाई की सर्जरी के बाद उनकी पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है, जिसे देखकर फैंस राहत महसूस कर रहे हैं। जानिए एक्टर ने क्यों करवाई सर्जरी।
विज्ञापन
राम चरण - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक्टर राम चरण ने हाल ही में कोयंबटूर के अस्पताल में सर्जरी करवाई थी और अब डॉक्टरों की निगरानी में आराम कर रहे हैं।

8 हफ्तों तक पूरी तरह आराम करने की सलाह

विज्ञापन

अस्पताल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, सर्जरी सफल रही है। डॉक्टरों ने राम चरण को कम से कम 8 हफ्तों तक पूरी तरह आराम करने की सलाह दी है। इसके बाद उन्हें फिजियोथेरेपी और रिहैबिलिटेशन से गुजरना होगा। पूरी तरह ठीक होने और डॉक्टर की मंजूरी मिलने के बाद ही वह फिर से काम शुरू करेंगे।

पेद्दी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : सोशल मीडिया

कैसे लगी थी चोट?
बताया जा रहा है कि 39 साल के राम चरण को यह चोट उनकी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘पेद्दी’ की शूटिंग के दौरान लगी थी, जो बाद में और बढ़ गई। सर्जरी के दौरान उनके साथ उनके पिता चिरंजीवी, मां सुरेखा और पत्नी उपासना कोनिडेला मौजूद थीं।

अस्पताल के अनुसार, राम चरण की रिकवरी अच्छी चल रही है और शुरुआती आराम के बाद वह फिजियोथेरेपी शुरू करेंगे। उनकी काम पर वापसी पूरी तरह उनके ठीक होने पर निर्भर करेगी।

विज्ञापन

इस फिल्म में नजर आएंगे एक्टर 
वर्क फ्रंट की बात करें तो, राम चरण अपनी अगली फिल्म ‘आरसी17’ पर काम शुरू करेंगे, जिसे सुकुमार डायरेक्ट कर रहे हैं। खबर है कि फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार हो चुकी है और फिलहाल प्री-प्रोडक्शन का काम चल रहा है। 

इससे पहले राम चरण पेद्दी फिल्म में नजर आए थे, जिनमें उनके साथ जान्हवी कपूर नजर आईं थीं। 

ये भी पढ़ें- ‘मैंने पिता की मौत की प्लानिंग में मदद की’, राम कपूर का चौंकाने वाला खुलासा; कहा- ‘मां आज भी बात नहीं करतीं’

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें