व्यापक प्रचार की चल रही तैयारी
राम चरण करेंगे ट्रेलर रिलीज
इस फिल्म के टीजर और गानों ने पहले ही लोगों का काफी ध्यान आकर्षित कर लिया है, जिससे फिल्म की रिलीज को लेकर फैंस की उत्सुकता काफी ज्यादा बढ़ गई है। फिल्म का ट्रेलर कल यानी 27 जुलाई को रिलीज होने जा रहा है। मेकर्स ने इस इवेंट को खास बनाने की पूरी तैयारी कर ली है। चिरंजीवी के बेटे राम चरण शाम 4:05 बजे ट्रेलर का अनावरण करेंगे। इस रोमांचक घोषणा ने प्रशंसकों को उत्साहित कर दिया है।
फिल्म में दिखेंगे ये कलाकार
चिरंजीवी के अलावा, फिल्म में तमन्ना भाटिया, कीर्ति सुरेश और सुशांत जैसे कलाकार भी नजर आने वाले हैं। फिल्म का संगीत महती स्वरा सागर द्वारा तैयार किया गया है। इसके तीन गाने पहले ही चार्टबस्टर बन चुके हैं जो यूट्यूब सहित विभिन्न प्लेटफार्मों पर लोकप्रियता हासिल कर रहे हैं। मेकर्स की इस फिल्म को 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना है।