दक्षिण भारतीय सुपरस्टार राम चरण इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। अपनी फिल्म आरआरआर के गाने नाटू-नाटू को ऑस्कर नॉमिनेशन मिलने के बाद वह अवॉर्ड नाइट में हिस्सा लेने के लिए अमेरिका रवाना हो चुके हैं। वहीं, आज सुबह वह मशहूर गुड मॉर्निंग अमेरिका शो का हिस्सा बने। शो के दौरान अभिनेता ने अपनी फिल्म से जुड़े कई सवालों के जवाब दिए।
फिल्म को लेकर की बात
गुड मॉर्निंग शो में सबसे पहले राम चरण से आरआरआर को लेकर सवाल किया गया, जिसपर उन्होंने कहा कि यह फिल्म दोस्ती दिखाती है, ब्रदरहुड दिखाती है और दो किरदारों के बीच के एक रिश्ते को दिखाती है। इसके आगे राम चरण ने एसएस राजामौली की राइटिंग की जमकर तारीफ की और उन्हें इंडिया का स्टिवन स्पीलबर्ग कह दिया।
Welcome 3: 'वेलकम 3' के लिए मुन्ना भाई और सर्किट ने थामा अक्षय का हाथ! कॉमेडी का तड़का लगाएंगे तीनों धुरंधर
अभिनेता के बच्चे को लेकर कही यह बात
इसके आगे शो की होस्ट ने राम चरण को जल्द उनके पहले बच्चा का स्वागत इस दुनिया में करने के लिए बधाई दी। इस पर राम चरण कहते हैं कि जब हमने प्लान नहीं किया था, तो मैं अपनी पत्नी के साथ था। लेकिन अब मैं सिर्फ पैकिंग और अनपैकिंग कर रहा हूं। हमने ऐसा प्लान नहीं किया था। इसके बाद वह होस्ट से कहते हैं कि उनका नंबर वह अपनी पत्नी को देंगे ताकि वह उन्हें गाइड कर सके। इस पर होस्ट कहती हैं कि वह उनके लिए हमेशा हाजिर हैं और पूरी दुनिया उनके साथ ट्रेवल कर सकती हैं। उन्हें उनके पहले बच्चे की डिलीवरी करने में बेहद खुशी होगी। इस पर सभी हंसी मजाक करते भी नजर आते हैं।
South Celebs: नॉन वेज नहीं खाते साउथ के ये सितारे, कोई बचपन से शाकाहारी तो किसी ने जवानी में छोड़ा मांसाहार
आने वाली फिल्म
राम चरण के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह निर्देशक शंकर की आगामी फिल्म आरसी 15 की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में वह कियारा आडवाणी के साथ नजर आएंगे। अब वह कुछ हफ्तों का ब्रेक लेकर ऑस्कर में शामिल होने के लिए अमेरिका गए हुए हैं। बता दें कि अभिनेता को नंगे पैर एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। अभिनेता ने अयप्पा दीक्षा ली थी और ऐसे में वह काले कपड़ों और बिना चप्पलों के नजर आए थे।
Box Office Report: 'चींटी' की चाल का मुकाबला नहीं कर पा रहा 'शहजादा', ऐसा रहा SRK की 'पठान' का हाल