राम चरण बीते लंबे समय से अपनी आगामी राजनीतिक एक्शन ड्रामा 'गेम चेंजर' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म के इस साल अक्तूबर के महीने में सिनेमाघरों में दस्तक देने की जानकारी थी। हालांकि, अब इस पर आई नई रिपोर्ट फैंस को निराश कर सकती है। व्यापार विशेषज्ञों के बीच नवीनतम चर्चा से पता चलता है कि इसके शूटिंग शेड्यूल में लगातार देरी हो रही है। इस कारण इसकी रिलीज की तारीख को आगे खिसकाया जा सकता है।
आगे खिसकेगी 'गेम चेंजर' की रिलीज!
राम चरण और शंकर की राजनीतिक एक्शन ड्रामा 'गेम चेंजर' पहले की योजना के अनुसार अक्तूबर 2024 में नहीं आएगी। शंकर की दूसरी फिल्म, 'इंडियन 2' जून से जुलाई तक के लिए स्थगित कर दी गई है। फिलहाल शंकर कमल हासन अभिनीत फिल्म को अंतिम रूप देने में व्यस्त हैं। एक बार शेष कार्य पूरा हो जाने के बाद वह 'इंडियन 2' के प्रचार के लिए एक निश्चित समय तय करेंगे। इसलिए, 'गेम चेंजर' की रिलीज की तारीख को लेकर काफी दुविधा है।
Madhuri Dixit: जन्मदिन से पहले माधुरी को मिला पति श्रीराम नेने से खास 'गिफ्ट', हैरान रह गईं अभिनेत्री
जूनियर एनटीआर के फैंस के लिए खुशखबरी
एक तरफ राम चरण के फैंस के लिए चिंता बढ़ाने वाली खबर सामने आई है। तो, दूसरी तरफ जूनियर एनटीआर के फैंस के लिए खुशखबरी है। व्यापार विशेषज्ञों की मानें तो जूनियर एनटीआर और कोरताला शिवा की एक्शन ड्रामा 'देवरा' तय तारीख से एक या दो सप्ताह पहले रिलीज हो सकती है। 'देवरा' के निर्माता बची हुई शूटिंग को जल्द से जल्द पूरा करने का लक्ष्य बना रहे हैं। जानकारी हो कि इसकी रिलीज की तारीख 5 अक्तूबर, 2024 है।
Sangeeth Sivan: मशहूर फिल्मकार संगीत सिवन का निधन, इन फिल्मों का किया था निर्देशन
समय से पहले रिलीज होगी 'देवरा'!
रजनीकांत की 'वेट्टैयन' और शाहिद कपूर की 'देवा' दशहरा उत्सव के दौरान रिलीज होंगी। इसलिए, 'देवरा' को 5 अक्तूबर को रिलीज करने से तमिल और हिंदी बाजारों में इसकी बॉक्स ऑफिस संभावनाएं प्रभावित होंगी। यही कारण है कि निर्माता इसे तय तारीख से पहले रिलीज करने की योजना बना रहे हैं।