फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Charan: पैन इंडिया स्टार राम चरण ने शेयर की 'Peddi' के सेट से तस्वीर, लिखा - 'एक्शन से भरपूर शेड्यूल'

Thu, 22 May 2025 02:35 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Peddi Movie: राम चरण ने सोशल मीडिया पर फिल्म 'पेद्दी' के सेट से एक खास तस्वीर शेयर कर फैंस को खुश कर दिया है। इस तस्वीर में राम के साथ दो खास लोग नजर आ रहे हैं।
 
विज्ञापन
राम चरण - फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysramcharan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ अभिनेता राम चरण ने सोशल मीडिया पर अपनी आगामी फिल्म 'पेद्दी' के सेट से एक खास तस्वीर शेयर कर फैंस की उत्सुकता को और अधिक बढ़ा दिया है। इस तस्वीर में राम के साथ एक्टर दिव्येंदु और निर्देशक बुची बाबू सना नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

राम चरण का पोस्ट
राम ने इंस्टाग्राम पर एक खास तस्वीर पोस्ट की है, जिसे देखकर क्लासिक मूवीज की याद जरूर आ गई, क्योंकि पूरा लुक और पीछे खड़ी एम्बेसडर कार यही इशारा कर रही है। इस तस्वीर में राम निर्देशक बुची बाबू सना ने बात करते हंसते नजर आ रहे हैं और वहीं दिव्येंदु वहां पर खड़े होकर बातें सुनते नजर आ रहे हैं। राम ने इस लुक के साथ कैप्शन में लिखा, 'हनुमान जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं, हमारे एक्शन से भरपूर शेड्यूल के लिए मुस्कुराहट, चर्चा और कड़ी मेहनत पूरे जोश में है।'


 
विज्ञापन

फिल्म पेद्दी
निर्देशक बुची बाबू सना की तेलुगु फिल्म 'पेद्दी' का टीजर रामनवमी के अवसर पर जारी किया गया था। फिल्म का फर्स्ट शॉट रिलीज होते ही इस फिल्म ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। इस फिल्म राम चरण और जान्हवी कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म 27 मार्च 2026 में रिलीज होगी। इस फिल्म में राम और जान्हवी के अलावा शिवा राजकुमार और दिव्येंद्र शर्मा अहम भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म का म्यूजिक एआर रहमान ने तैयार किया है।

यह भी पढ़ें: Shilpa Shirodkar: 'COVID-19' से ठीक हो रही हैं शिल्पा शिरोडकर, लिखा- 'अच्छा महसूस कर रही हूं'..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें