राशि का पोस्ट
राशि ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ सेट की तस्वीरें शेयर की हैं और साथ ही कैप्शन में लिखा, 'कुछ भूमिकाएं नहीं मांगतीं। वे मांगती हैं। आपका शरीर। आपकी सांस। आपकी चोटें और जब आप तूफान बन जाते हैं, तो आप गरज से नहीं घबराते। जल्द ही आ रहा है…।' राशि के इस कैप्शन से लग रहा है कि वह अपनी आने वाली फिल्म की ओर इशारा कर रही हैं। लेकिन राशि ने इस पोस्ट में फिल्म के नाम को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है।
राशि की पोस्ट पर फैंस का रिएक्शन
राशि की इस पोस्ट पर कई फैंस उनकी इस हालत पर सवाल खड़े कर रहे हैं तो कई उनकी आने वाली फिल्म का नाम पूछ रहे हैं। एक फैन ने लिखा, 'आपके पूरे जुनून और समर्पण के साथ। हम बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं राशि', एक और फैन ने लिखा, 'दिलों को जीतने से लेकर खलनायकों को हराने तक! वह बदलाव जिसे मैं लंबे समय से देखना चाहता था', एक और फैन ने लिखा, 'ओह माय माय! आपको पूरी तरह से एनिमल मोड में देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकती', एक और फैन ने लिखा, 'हर भूमिका अद्भुत है', एक और फैन ने लिखा, 'जल्दी ठीक हो जाओ', एक और फैन ने लिखा, 'अपना ख्याल रखें।'
यह भी पढ़ें: Cannes 2025: कान से Urvashi Rautela का जबरदस्त नया लुक, पूछा फैंस से खास सवाल..