'पेद्दी' के खान गाने की शूटिंग हुई शुरू
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, निर्माताओं ने बताया कि मैसूर में राम चरण पर एक भव्य गाना फिल्माया जा रहा है, जिसे जानी मास्टर ने कोरियोग्राफ किया है। ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान ने राम चरण के किरदार के लिए एक शानदार गीत बनाया है, जिसे 1000 से ज्यादा नर्तकों के साथ बड़े पैमाने पर शूट किया जा रहा है। यह गाना फिल्म का एक प्रमुख आकर्षण होगा। निर्देशक बुची बाबू ने भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर लिखा, 'यह एक मेगा पावर ब्लास्ट है। रत्नावेलु जी का विजुअल गाना आज शुरू हो रहा है। सभी को विनायक चविथी की शुभकामनाएं।'
राम चरण को पोस्ट
'पेद्दी' की टीम उत्सव के बीच भी पूरी मेहनत से काम कर रही है, जो उनकी लगन को दर्शाता है। राम चरण ने अपने इंस्टाग्राम पर सेट से एक वीडियो शेयर किया और लिखा, 'भगवान गणेश आपके जीवन में शांति, सफलता और सकारात्मकता लाएं।'
फिल्म 'पेद्दी' के बारे में
बुची बाबू ने बताया कि राम चरण को फिल्म में 'मेगा पावर स्टार' के रूप में पेश किया जाएगा। फैंस को लगता है कि यह नाम राम चरण के लिए एक दम सही है। इस फिल्म में राम चरण के अलावा जान्हवी कपूर मुख्य अभिनेत्री हैं, जबकि दिव्येंदु, शिव राजकुमार और जगपति बाबू महत्वपूर्ण किरदारों में हैं। संगीत एआर रहमान का है और फिल्म वेंकट सतीश किलारू द्वारा निर्मित है। 'पेद्दी' 27 मार्च, 2026 को रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें: Rubina Dilaik: रुबीना दिलैक ने पति संग भूत बांग्ला में मनाया जन्मदिन, तस्वीरें और वीडियोज किए शेयर; किया डांस