फिल्म को लेकर निर्माताओं ने दिया अपडेट
फिल्म 'पेद्दी' के निर्माताओं ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर घोषणा करते हुए लिखा, 'PEDDI की एडिटिंग फाइनल हो गई है। 3 जून 2026 को इसका भव्य प्रीमियर होगा और 4 जून 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी। #GetReadyForPeddi'
रत्नवेलु ने की राम चरण की तारीफ
इससे एक हफ्ते पहले फिल्म के कैमरामैन आर. रत्नवेलु ने बताया था कि फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। उन्होंने राम चरण की तारीफ करते हुए लिखा कि उनके साथ काम करना बहुत खास और यादगार रहा। उन्होंने राम चरण को न सिर्फ अच्छा अभिनेता, बल्कि अच्छा इंसान और दोस्त भी बताया।
फिल्म 'पेद्दी' के बारे में
'पेद्दी' एक ग्रामीण एक्शन ड्रामा फिल्म है। 'पेद्दी' का निर्देशन बुची बाबू सना ने किया है। इस फिल्म में राम चरण के साथ जान्हवी कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। यह फिल्म 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म में शिव राजकुमार, जगपति बाबू, दिव्येंदु और बोमन ईरानी भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें: Maa Itni Bangaaram: सामंथा रुथ प्रभु की ‘मां इंटी बंगारम’ की आगे खिसकी रिलीज डेट, जानिए क्या रही वजह?