फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Peddi: 'पेद्दी' को लेकर पिता ने दी थी जरूरी सलाह, राम चरण ने चिरंजीवी के साथ हुई बातचीत का किया खुलासा

Mon, 18 May 2026 08:06 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ram Charan On Peddi Trailer: आज राम चरण की अपकमिंग फिल्म 'पेद्दी' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर लॉन्च के मौके पर राम चरण ने बताया है कि फिल्म को लेकर उनके पिता ने उन्हें क्या सलाह दी थी?
विज्ञापन
राम चरण, चिरंजीवी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राम चरण और जान्हवी कपूर की अपकमिंग फिल्म 'पेद्दी' का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मेकर्स ने आज इस स्पोर्ट्स ड्रामा का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। मुंबई में हुए 'पेद्दी' के ट्रेलर लॉन्च पर, एक्टर राम चरण ने कई खास बातें बताई हैं। उन्होंने फिल्म को अपनी जिंदगी के सबसे प्रेरणादायक प्रोजेक्ट्स में से एक बताया है। फिल्म को लेकर राम चरण ने अपने पिता, मेगास्टार चिरंजीवी के साथ हुई एक बातचीत को भी याद किया है।

विज्ञापन

पेद्दी फिल्म ट्रेलर - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
पिता ने दी राम चरण को सलाह
'पेद्दी' के ट्रेलर लॉन्च पर राम चरण ने बताया कि उनके पिता चिरंजीवी ने उनसे कहा था कि इतने बड़े प्रोजेक्ट्स बहुत कम मिलते हैं। कई बार इसे मिलने में वर्षों लगते हैं। कई बार एक दशक भी। उन्होंने राम चरण को सलाह दी कि ऐसी फिल्म पर काम करने का आनंद लेना चाहिए। क्योंकि ऐसी फिल्में दोबारा नहीं मिलती हैं।

काफी देर बाद मिले प्रोजेक्ट
अपने पिछले कामों से तुलना करते हुए राम चरण ने बताया कि उनके करियर की यादगार फिल्में 'मगधीरा' (2009), 'रंगस्थलम' (2018) और 'RRR' (2022) शामिल हैं। ये फिल्में काफी लंबे अंतराल के बाद मिलीं। असरदार सिनेमा बनाने में समय और सब्र लगता है। जहां ऐसी फिल्मों को बनने में आमतौर पर वर्षों लग जाते हैं, वहीं 'पेद्दी' उम्मीद से कहीं ज्यादा जल्दी बन गई।

Saba Azad: सबा आजाद ने परिवारिक शिक्षा को इसलिए बताया जरूरी, कर दी स्कूलों में अनिवार्य करने की मांग

राम चरण पेद्दी - फोटो : एक्स@BuchiBabuSana
ट्रेलर में क्या है खास?
इस फिल्म के निर्देशक बुची बाबू सना हैं। फिल्म का ट्रेलर में एक्शन, इमोशन, खेल के जज्बे और गांव के ड्रामा से भरपूर है। 'पेद्दी' में राम चरण एक क्रिकेटर, पहलवान और धावक की भूमिका में नजर आएंगे। आंध्र प्रदेश के विजयनगरम में सेट यह ट्रेलर राम चरण को एक बेहतरीन खिलाड़ी के रूप में पेश करता है।
विज्ञापन

कब रिलीज होगी फिल्म?
फिल्म में राम चरण मुख्य भूमिका निभा रहे हैं, जबकि जान्हवी कपूर उनकी प्रेमिका अचियम्मा के किरदार में हैं। शिव राजकुमार गौरीनायडू के रूप में, दिव्येंदु रामबुज्जी के रूप में और जगपति बाबू अप्पलासोरी के रूप में नजर आएंगे। यह फिल्म 4 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें