पिता चिरंजीवी कोनिडेला का पोस्ट
राम चरण के पिता चिरंजीवी कोनिडेला ने एक्स पर बेटे के जन्मदिन पर एक खास पोस्ट शेयर किया है। चिरंजीवी ने राम चरण को जन्मदिन की बधाई देते हुए कैप्शन में लिखा, 'चरण बाबू… बचपन में मेरा हाथ पकड़कर चलने वाले से लेकर आज कई लोगों के लिए प्रेरणा बनने तक। तुम मुझे सचमुच बहुत गर्व महसूस कराते हो।'
चिरंजीवी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
चिरंजीवी ने आगे लिखा, 'सिनेमा और अपनी निजी जिंदगी में तुम जो संतुलन बनाए रखते हो, परिवार के प्रति तुम्हारी जिम्मेदारी, ईश्वर में तुम्हारी आस्था, अनुशासन और अच्छे संस्कार। जब भी मैं ये सब देखता हूं, तो तुम्हारे प्रति मेरा प्यार और सम्मान और बढ़ जाता है। भगवान का आशीर्वाद और तुम्हारे प्रशंसकों का प्यार हमेशा तुम्हें नई ऊंचाइयों तक ले जाए। जन्मदिन मुबारक हो, मेरे प्यारे बेटे।'
बहन सुष्मिता ने लिखा इमोशल नोट
आज राम चरण की बहन सुष्मिता ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर कीं। सुष्मिता ने भाई राम को अपनी शक्ति बताया। इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि उन्हें राम पर गर्व है। सुष्मिता ने लिखा, 'मेरे प्यारे भाई को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर उन्हें भरपूर आशीर्वाद दें।'
कब रिलीज होगी फिल्म 'पेद्दी'
राम चरण और जान्हवी कपूर की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'पेद्दी' 30 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बुची बाबू सना द्वारा निर्देशित यह पैन-इंडिया फिल्म पहले 27 मार्च 2026 को आने वाली थी, लेकिन अब इसे स्थगित कर अप्रैल के आखिर में रिलीज किया जा रहा है। फिल्म में ए.आर. रहमान का संगीत है।
यह भी पढ़ें: Ram Charan: 41 साल में कितनी प्रॉपर्टी के मालिक हैं राम चरण, जानिए नेटवर्थ और लग्जरी लाइफ के बारे में सबकुछ