फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अर्जुन रेड्डी' फेम राहुल रामकृष्ण के भाई का हुआ निधन, दुखी एक्टर ने पीएम मोदी से की यह मांग

Fri, 27 Mar 2026 11:37 AM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rahul Ramakrishna: राहुल रामकृष्ण के भाई का निधन हो गया है। इससे वह काफी दुखी हैं। इसे लेकर उन्होंने तेलंगाना के मुख्यमंत्री और पीएम मोदी से एक मांग की है।
विज्ञापन
राहुल रामकृष्ण - फोटो : इंस्टाग्राम@weirddivide
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलुगु एक्टर राहुल रामकृष्ण अपने भाई के गुजर जाने के बाद दुखी हैं। उनके भाई की मौत पैराक्वाट जहर की वजह से हुई। फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' में अपने रोल के लिए मशहूर इस एक्टर ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने इस बात पर हैरानी और चिंता जताई कि यह जहरीला पदार्थ कितनी आसानी से मिल जाता है।
विज्ञापन

जहर को लेकर कार्रवाई की मांग की
हाल ही में रामकृष्ण ने एक्स पर एक पोस्ट साझा की। इसमें उन्होंने कार्रवाई करने की अपील की। रामकृष्ण ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टैग करते हुए लिखा 'आज मैंने पैराक्वाट जहर की वजह से अपने भाई को खो दिया। यह जानलेवा पदार्थ है। लोग इसका गलत इस्तेमाल खुदकुशी करने के लिए करते हैं। मैं इस बात से हैरान हूं कि यह हर जगह कितनी आसानी से मिल जाता है। डॉक्टरों के पास इतने ज्यादा मामले आ रहे हैं कि वे संभाल नहीं पा रहे हैं। कृपया इसे जल्द से जल्द बैन करें और लोगों की जान बचाएं।'

क्या है पैराक्वाट?
पैराक्वाट एक खरपतवार नाशक है। जिसका इस्तेमाल आमतौर पर खेती में खरपतवार हटाने के लिए किया जाता है। लेकिन, यह इंसानों के लिए बहुत ज्यादा खतरनाक है। अगर थोड़ी सी भी मात्रा गलती से पेट में चली जाए, तो यह शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। इसका असर मुंह, पाचन तंत्र और फेफड़ों पर पड़ता है।

विज्ञापन

रामकृष्ण का वर्कफ्रंट
रामकृष्ण ने तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक खास पहचान बनाई है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शॉर्ट फिल्म 'सैनमा' से की थी। 2016 में फिल्म 'जयम्मु निश्च्यम्मु रा' से फीचर फिल्मों में कदम रखा। विजय देवरकोंडा के साथ वाली फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' उनके करियर का सबसे बड़ा मोड़ साबित हुई। वह 'गीता गोविंदम' और 'आरआरआर' में भी नजर आए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें