वायरल वीडियो
रामचरण और जान्हवी कपूर की आगामी फिल्म 'पेद्दी' के प्रमोशन के दौरान का एक वीडियो सामने आया है। स्टेज पर फिल्म के प्रमोशन के दौरान रामचरण जैसा दिखने वाला एक हमशक्ल फैन अचानक उनकी तरफ तेजी से दौड़ा। जिसके बाद राम के बॉडीगार्ड ने उस फैन ने उठाकर बाहर का रास्ता दिखाया, लेकिन राम ने बाद में इस फैन को बुलाया और अपनी दरियादिली से सभी का दिल जीत लिया।
डर गईं थीं जान्हवी
इस घटना से रामचरण के बगल में बैठीं जान्हवी कपूर भी इस घटना से बुरी तरह घबरा गईं। हालांकि, रामचरण के पर्सनल बॉडीगार्ड और एमएमए फाइटर केविन कुंटा ने मुस्तैदी ने फैन को रास्ते में ही रोक लिया और गोद में उठाकर स्टेज से बाहर का रास्ता दिखाया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
फैन से मिले रामचरण
'पेद्दी' के इस इवेंट के दौरान बॉडीगार्ड ने जिस फैन को उठाकर बाहर का रास्ता दिखाया था। रामचरण ने उसी फैन को वापस बुलाया और उससे बात की। रामचरण का यह फैन हूबहू उन्हीं की तरह दिख रहा है। इस फैन ने राम की तरह ही बाल बढ़ा रखे हैं और स्टाइल भी बिल्कुल वैसा ही क्या हुआ है।
राम का फैन उनसे मिलकर काफी भावुक दिख रहा है। राम ने फैन के साथ तस्वीर खिंचवाईं और उसे प्यार से समझाया। इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया पर फैंस रामचरण की दरियादिली की तारीफ कर रहे हैं। तो कुछ यूजर्स इसे प्रमोशन स्टंट बता रहे हैं।