फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामचरण के बॉडीगार्ड केविन कुंटा की सैलरी जानकर उड़ जाएंगे होश, जॉर्जिया मेलोनी से है एमएमए फाइटर का नाता

Tue, 02 Jun 2026 08:11 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

Who is kevin Kunta?: आपने अभिनेता रामचरण के साथ हर जगह एक सुरक्षा कर्मी देखा होगा। इन दिनों हर कोई उनके बारे में जानकारी जुटा रहा है। इस खबर में आप भी उनके बारे में जानकर चौंक जाएंगे। जानिए कौन हैं केविन कुंटा?
विज्ञापन
रामचरण के साथ सुरक्षाकर्मी केविन कुंटा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुपरस्टार्स के जीवन में स्टारडम के साथ सिक्योरिटी भी जरूरी होती है। सलमान खान के साथ शेरा हो या शाहरुख खान के साथ रवि सिंह। इन सभी सुरक्षाकर्मियों की सैलरी और जिम्मेदारी दोनों ही अच्छी-खासी होती है। इसी तरह रामचरण के साथ इन दिनों नजर आने वाले सुरक्षाकर्मी हैं केविन कुंटा।
विज्ञापन


केविन, पश्चिमी अफ्रीका देश गाम्बिया के रहने वाले हैं। हाल ही में 'पेद्दी' के लॉन्च इवेंट में जब एक फैन उनकी तरफ बड़ा तो केविन ने ही रामचरण और उनके साथ मौजूद जान्हवी कपूर को बचाया। इसके बाद से ही केविन को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा की जाने लगी। इस खबर में जानिए केविन के बारे में...

एमएमए फाइटर हैं केविन 
27 वर्षीय रामचरण के बॉडीगार्ड केविन कुंटा एक एमएमए फाइटर हैं। वह जॉर्जिया मेलोनी के देश इटली के फ्लोरेंस शहर के रहने वाले हैं, जबकि उनका ताल्लुक पश्चिमी अफ्रीका के देश गाम्बिया से है। 2021 में उन्होंने नेशनल एमएमए प्रतियोगिता में भाग लिया था। इन सबके साथ वह एक सोशल मीडिया पेज भी चलाते हैं जिसमें वह जिम वर्कआउट और कई अलग ट्रेंनिग की जानकारी देते हैं।
विज्ञापन

केविन कुंटा - फोटो : instagram
महीनेभर में कमाते हैं एक करोड़
अभिनेता रामचरण के बॉडीगार्ड एक महीने में काफी कमा लेते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह सेलेब्स की सुरक्षा के लिए दिन के हिसाब से पैसे चार्ज करते हैं। वह एक दिन का दो लाख रुपए से चार लाख रुपए तक चार्ज करते हैं। इस हिसाब से देखें तो वह एक महीने का 60 लाख से लेकर एक करोड़ रुपए तक कमा लेते हैं। 

केविन कुंटा - फोटो : सोशल मीडिया
रामचरण ने बोला- 'सामने नहीं आने दूंगा' 
बीते दिनों फिल्म 'पेद्दी' के एक प्रमोशनल इवेंट में रामचरण ने केविन को लेकर मजाक किया था। उन्होंने कहा था कि, 'मीडिया ने केविन को काफी चर्चित कर दिया है तो मैं उसे बाहर नहीं आने दूंगा। अगर किसी ने उसे कैंडी और चॉकलेट का लालच देकर कोई जानकारी हासिल कर ली तो?' रामचरण के ऐसा कहने के बाद से ही उनके फैंस केविन को ढूंढने लगे थे। 
विज्ञापन

पेद्दी फिल्म - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
4 जून को रिलीज होगी 'पेद्दी'
फिल्म 'पेद्दी का निर्देशन बुची बाबू सना ने किया है। फिल्म में  रामचरण और जान्हवी कपूर अहम किरदारों में हैं। वहीं जगपति बाबू, शिवराजकुमार और दिव्येंदु भी फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगें। यह एक स्पोर्ट्स-ड्रामा फिल्म है जो 4 जून को देशभर में रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें