फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Game Changer: इस दिन रिलीज होगा 'गेम चेंजर' का तीसरा गाना, निर्माताओं ने पोस्ट साझा कर दी जानकारी

Sun, 24 Nov 2024 01:37 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Game Changer Song Release Date: राम चरण की आगामी फिल्म गेम चेंजर को लेकर फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब फिल्म के निर्माताओं ने हाल में ही जानकारी साझा करते हुए बताया है कि फिल्म का तीसरा गाना कब रिलीज हो रहा है। 
 
विज्ञापन
फिल्म 'गेम चेंजर' - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राम चरण की आगामी फिल्म 'गेम चेंजर' इस वक्त काफी चर्चा बटोर रही है। फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच फिल्म के तीसरे गाने को लेकर जानकारी सामने आई है। फिल्म के निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा कर बताया है कि फिल्म का तीसरा गाना 28 नवंबर 2024 को रिलीज हो रहा है। 

विज्ञापन


28 नवंबर को रिलीज होगा तीसरा गाना
निर्माताओं ने आज यानी रविवार को फिल्म के तीसरे गाने की रिलीज की जानकारी साझा की है। फिल्म की टीम ने इसके आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक शानदार पोस्टर साझा कर बताया कि फिल्म का तीसरा गाना 28 नवंबर 2024 को रिलीज होगी। हालांकि, उन्होंने फिल्म के गाने का शीर्षक नहीं बताया है। कहा जा रहा है कि फिल्म का ये गाना थमन द्वारा बनायाा गया है। 


Shahrukh Khan: कोलकाता नाइट राइडर्स से पहले शाहरुख खान की पहली पसंद थी ये टीम, ललित मोदी ने किया खुलासा
विज्ञापन

अगले साल जनवरी में रिलीज होगी फिल्म
मेगा पावरस्टार राम चरण की ये फिल्म 10 जनवरी, 2025 को सिनेमाघरों में भव्य रिलीज के लिए तैयार हैं। शंकर शनमुगम द्वारा निर्देशित इस राजनीतिक ड्रामा में कियारा आडवाणी भी मुख्य भूमिका में हैं। दिल राजू इस राजनीतिक ड्रामा के निर्माता हैं, जिन्होंने वेंकटेश्वर क्रिएशंस के बैनर तले इसका निर्माण किया है। फिल्म में अंजलि, एसजे सूर्या, नवीन चंद्रा, श्रीकांत और अन्य भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं।
विज्ञापन

Amol Palekar: हिंदी सिनेमा का इकलौता हीरो, जिसने तीन बैक टू बैक सिल्वर जुबली फिल्मों की हैट्रिक से डेब्यू किया
कुछ सीन्स की हो रही है दोबारा शूटिंग
बताते चलें कि कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, निर्देशक शंकर ने हाल ही में फिल्म के पोस्ट-प्रोडक्शन का काम शुरू किया है। कुछ रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि फिल्म निर्माता अब फिल्म के कुछ हिस्सों को फिर से शूट करने की तैयारी कर रहे हैं, जिसे एक संक्षिप्त शेड्यूल में पूरा किया जाएगा। इस वजह से फिल्म की रिलीज डेट में भी बदलाव किया गया है। पहले यह फिल्म 20 दिसंबर 2024 को रिलीज होने के लिए तैयार थी, जिसके बाद अब ये अगले साल जनवरी में रिलीज होगी। 
Ranveer Singh: रणवीर सिंह और आदित्य धर पहुंचे स्वर्ण मंदिर, अगली फिल्म की शूटिंग से पहले माथा टेका

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें