पृथ्वीराज ने साझा की पोस्ट
पृथ्वीराज ने रजनीकांत को ओजी सुपरस्टार कहकर अपनी पोस्ट में लिखा, “एल 2 एम्पुरान का ट्रेलर देखने वाले पहले इंसान आप हैं। ट्रेलर देखने के बाद आपने जो कहा, उसे मैं हमेशा याद रखूंगा, सर। यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है। आपका फैन हमेशा रहूंगा।" इस पोस्ट के साथ उन्होंने रजनीकांत के साथ अपनी एक तस्वीर भी साझा की। बता दें कि मोहनलाल ने रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' में कैमियो किया था। अब वह 'जेलर 2' में भी नजर आ सकते हैं। इसकी शूटिंग कुछ दिन पहले शुरू हुई है।
Devara: स्पेशल शो में 'देवरा' को मिली खूब वाहवाही, रिलीज से पहले इस दिन जापान पहुंचे जूनियर एनटीआर
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
'एल2: एम्पुरान' 27 मार्च को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में मोहनलाल के साथ पृथ्वीराज, मंजू वारियर, टोविनो थॉमस, इंद्रजीत सुकुमारन और शाइन टॉम चाको जैसे सितारे भी दिखेंगे। मुरली गोपी ने इसकी कहानी लिखी है। वहीं, फिल्म का संगीत दीपक देव ने तैयार किया है। इसके अलावा फिल्म के सिनेमैटोग्राफर सुजीत वासुदेव हैं।