अभी सामने नहीं आई रिलीज डेट
‘जेलर 2’ का निर्देशन नेल्सन ने किया है और यह उनकी 2023 की हिट फिल्म जेलर का सीक्वल है। रजनीकांत फिल्म में 'टाइगर' मुथुवेल पांडियन के किरदार में नजर आएंगे, जबकि राम्या कृष्णन उनकी पत्नी विजया की भूमिका निभाएंगी। पहली फिल्म ने दुनिया भर में लगभग 600 करोड़ से अधिक की कमाई की थी। शिव राजकुमार और मोहनलाल भी पहली फिल्म में कैमियो रोल करने के बाद सीक्वल में वापसी करेंगे। मिथुन चक्रवर्ती एक अहम भूमिका में हैं। फिल्म की रिलीज डेट अभी घोषित नहीं की गई है।