Radhika Sarathkumar: फिल्म 'थाई किझावी' को दर्शक काफी प्यार दे रहे हैं। इसके साथ ही फिल्म के किरदार पावुनुथायी को सराहना मिल रही है। इस किरदार को निभाने वाली एक्ट्रेस ने लगभग छह दशक से भी ज्यादा फिल्म इंडस्ट्री में काम किया है।
फिल्म 'थाई किझावी' एक ऐसी साउथ इंडियन फिल्म है। जिसे न सिर्फ साउथ इंडियन दर्शक देख रहे हैं, नार्थ इंडिया में भी यह उतनी ही पॉपुलर हो रही है। फिल्म ने बॉक्स आफिस पर भी तगड़ी कमाई की। अब फिल्म ने ओटीटी पर प्रसारित होने के बाद भी दर्शकों का दिल जीत लिया। इस फिल्म का मुख्य किरदार पावुनुथायी अभिनेत्री राधिका सरतकुमार ने निभाया है। उन्होंने इस किरदार के लिए काफी तारीफ बटोरी हैं। मगर अब भी कई ऐसे दर्शक हैं जिन्हें राधिका के बॉलीवुड से कनेक्शन का नहीं पता। जानिए, वह बॉलीवुड से कैसे कनेक्टेड हैं?
विज्ञापन
फिल्म 'थाई किझावी'
- फोटो : सोशल मीडिया
क्या है थाई किझावी की कहानी?
फिल्म 'थाई किझावी' 27 फरवरी 2026 को थिएटर्स में रिलीज हुई थी पर यह चर्चा में आई बीते 10 अप्रैल को ओटीटी पर रिलीज होने के बाद। यह एक तमिल भाषी फिल्म है जिसे बाद में हिंदी दर्शकों के लिए डब किया गया। फिल्म की कहानी को कॉमेडी में इस तरह गुथा गया है कि दर्शकों को बड़ी-बड़ी बातें भी बहुत ही आसानी से समझ आ जाती हैं।
इसमें गांव का माहौल और वहां कि परेशानियां भी, लेकिन ये ऑडियंस को विचलित करने की जगह हल्का महसूस कराती हैं। फिल्म में गांव की एक बूढ़ी महिला की कहानी है जिसके पास लाखों का सोना है। महिला के बीमार होते ही उसके बेटे सोना हड़पने के षड़यंत्र में लग जाते हैं। मगर कहानी का अंत बहुत ही भावनात्मक मोड़ पर होता है।
फिल्म 'थाई किझावी'
- फोटो : सोशल मीडिया
राधिका सरत कुमार बनी हैं 'पावुनुथायी'
अभिनेत्री राधिका सरत कुमार साउथ की एक सफल एक्ट्रेस हैं। 'थाई किझावी' में उनके किरदार पावुनुथायी को काफी साराहना मिल रही है। राधिका ने फिल्म 'किझाक्के पोगम रेल' से तमिल फिल्म इंडस्ट्री से डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने कई तमिल, तेलुगु, कन्नड़, हिंदी, मलयालम फिल्मों में काम किया। साउथ फिल्मों के अलावा वो हिंदी फिल्मों की भी काफी पॉपुलर एक्ट्रेस रह चुकी हैं। राधिका ने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है।
राधिका सरतकुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड फिल्मों में भी बनाई पहचान
अभिनेत्री राधिका सरतकुमार ने सिर्फ साउथ ही नहीं बल्कि हिंदी सिनेमा की भी कई हिट फिल्मों में काम किया है। ऋषि कपूर, जीतेंद्र, जैकी श्रॉफ, हेमा मालिनी के साथ काम किया है। राधिका उतनी ही लोकप्रिय हिंदी फिल्मों में भी रहीं जितनी साउथ सिनेमा में हैं।
बॉलीवुड में राधिका की पहली बड़ी फिल्म 1986 में रिलीज हुई 'नसीब अपना अपना' थी। फिल्म में ऋषि कपूर और फरहा नाज भी फिल्म में मुख्य भूमिका में थे। फिल्म की कहानी सौंदर्य की अहमियत के आधार पर प्रेम और इसमें उलझी तीन जिंदगीयों की कहानी थी।
1987 में रिलीज हुई 'कुदरत का कानून' राधिका की बॉलीवुड में दूसरी फिल्म थी। जिसमें उनके सह कलाकार जैकी श्रॉफ और हेमा मलिनी थे।
'मेरा पति सिर्फ मेरा है' फिल्म 1990 में रिलीज हुई थी। जिसमें एक्ट्रेस के साथ जीतेंद्र और रेखा ने भी काम किया था। फिल्म एक लव स्टोरी पर आधारित थी।
2025 में रिलीज हुई फिल्म 'लवयापा' में राधिका को आखिरी बार बॉलीवुड फिल्म में देखा गया था। 'लवयापा' में खुशी कपूर, जुनैद खान समेत कई एक्टर्स थे।
अपने करियर का पहला अवॉर्ड उन्हें 1985 की फिल्म 'मींडम ओरु काथल कथाई' के मिला। इंदिरा गांधी अवॉर्ड एक्ट्रेस को निर्देशन के लिए मिला था।
राधिका ने बेस्ट तेलुगु एक्ट्रेस अवॉर्ड फिल्म 1981 में 'न्ययाम कावेली' के लिए जीता था।
इसके बाद दूसरी बार उन्हें 'धर्म देवथाई' के लिए 1986 में फिर बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड दिया गया।
एक्ट्रेस को बेस्ट सपोर्टिंग रोल के लिए फिल्म 2016 में 'थंगा मगन' के लिए सिम्हा अवॉर्ड मिला। दूसरी बार फिर 2021 में उन्हें दोबारा फिर सिम्हा अवॉर्ड से नवाजा गया।
2026 में उन्हें अपने सीरियल वानी-रानी और फिल्मी दुनिया में अपने शानदार करियर के लिए तमिलनाडु स्टेट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।