फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajinikanth: तीन बड़े निर्देशकों के साथ रजनीकांत ने की मुलाकात, 'जेलर 2' के सेट से वायरल हुई तस्वीर

Thu, 20 Mar 2025 07:54 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rajinikanth: हाल ही में रजनीकांत ने साउथ के तीन निर्देशकों के साथ मुलाकात की। 'जेलर 2' के सेट से एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें रजनीकांत अपने साथ काम कर चुके निर्देशकों के साथ नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
रजनीकांत - फोटो : इंस्टाग्राम@rajinikanth
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुपरस्टार रजनीकांत इन दिनों अपनी फिल्म 'जेलर 2' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसका फिल्मांकन चेन्नई में तेजी से चल रहा है। फिल्म का निर्देशन नेल्सन दिलीपकुमार कर रहे हैं। हाल ही में 'जेलर 2' के सेट से एक तस्वीर सामने आई, जिसने इंटरनेट पर धूम मचा दी। इस तस्वीर में रजनीकांत मशहूर निर्देशक लोकेश कनगराज और कार्तिक सुब्बाराज के साथ हंसी-मजाक करते नजर आए। नेल्सन दिलीपकुमार भी इस खास पल का हिस्सा बने, जिससे यह मौका और भी यादगार हो गया।

विज्ञापन

Allu Arjun: दुबई के जिम में जमकर पसीना बहाते दिखे अल्लू अर्जुन, किस फिल्म की कर रहे तैयारी?

Trending Videos

जेलर 2 को लेकर आई रोचक जानकारी - फोटो : इंस्टाग्राम
निर्माताओं ने साझा की खास तस्वीर
फिल्म के निर्माताओं ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन दिया, "पेट्टा, कुली, जेलर"। दरअसल, इस पोस्ट में उन फिल्मों का जिक्र किया है जो इन निर्देशकों ने रजनीकांत के साथ बनाई है। तस्वीर में तीनों निर्देशक रजनीकांत के साथ खड़े हैं। उनके चेहरे पर सम्मान व उत्साह साफ झलक रहा है। वहीं, रजनीकांत अपने खास अंदाज में गर्मजोशी बिखेरते दिखे। यह दुर्लभ मुलाकात फैंस के लिए किसी बड़े तोहफे से कम नहीं है। लोग अब कयास लगा रहे हैं कि क्या इस मौके पर कोई नया क्रिएटिव आइडिया या कुछ नया बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगा?
TRP Week 10: टीआरपी लिस्ट में ‘अनुपमा’ की जगह बरकरार, तारक मेहता ने मारी लंबी छलांग, जानिए बाकी सीरियल का हाल

जेलर 2 - फोटो : एक्स@sunpictures
चेन्नई में बना 'जेलर 2' का विशाल सेट
फिल्म की शूटिंग के लिए चेन्नई के एक फिल्म सिटी में बड़ा गांव का सेट तैयार किया गया है। 'जेलर 2' की शूटिंग तेजी से चल रही है। तकनीकी टीम तैयार है और फैंस को उम्मीद है कि यह फिल्म भी धमाल मचाएगी। इस फिल्म के पहले भाग ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की थी।
विज्ञापन

फिल्म कुली में नजर आएंगे रजनीकांत - फोटो : एक्स - TheCoolieMovie
कुली में भी आएंगे नजर
'जेलर 2' के अलावा रजनीकांत जल्द ही लोकेश कनगराज की फिल्म 'कुली' में दिखेंगे। यह एक एक्शन ड्रामा फिल्म है, जो अगस्त में सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। लोकेश के साथ सुपरस्टार की यह पहली फिल्म है। फिल्म में नागार्जुन और श्रुति हासन भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें