फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajinikanth-Jailer 2: रजनीकांत की 'जेलर 2' को लेकर चर्चा? प्रमुख भाषाओं के अलावा अंग्रेजी में भी होगी रिलीज

Sun, 26 Jan 2025 09:48 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सुपरस्टार रजनीकांत जेलर 2 की रिलीज को लेकर एक बार फिर से चर्चा में हैं। फिल्म जेलक के प्रोमो ने प्रशंसकों और सिनेमा प्रेमियों के उत्साह को बढ़ा दिया है। वहीं फिल्म को लेकर एक और रोचक जानकारी सामने आई है।
 
विज्ञापन
जेलर 2 को लेकर आई रोचक जानकारी - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टाइगर मुथुवेल पांडियन के रूप में अपनी प्रतिष्ठित भूमिका को दोहराते हुए, रजनीकांत नेल्सन दिलीपकुमार द्वारा निर्देशित इस एक्शन थ्रिलर में एक और दमदार प्रदर्शन करते नजर आएंगे। फिल्म को लेकर रोचक जानकारी रजनीकांत के प्रशंसकों के उत्साह को और अधिक बढ़ा देगी।
विज्ञापन

जेलर 2 को लेकर रोचक जानकारी
नेल्सन दिलीप कुमार द्वारा निर्देशित फिल्म जेलर की अगली कड़ी जेलर 2 की रिलीज से पहले एक अहम जानकारी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जेलर 2 को प्रमुख भारतीय भाषाओं के साथ-साथ अब अंग्रेजी में भी रिलीज किया जा सकता है। हालांकि, इस जानकारी को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

जेलर 2 
जेलर 2 का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है, जबकि सन पिक्चर्स इस भव्य परियोजना में भारी निवेश के साथ फिल्म को रिलीज करने के लिए तैयार है। जेलर 2 में रजनीकांत, टाइगर मुथुवेल पांडियन के रूप में अपनी भूमिका को दोहराने के लिए तैयार हैं। हाल ही में फिल्म निर्माताओं ने जेलर 2 का बीटीएस वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया था, जो रजनीकांत के प्रशंसकों को बेहद पसंद भी आया। कलानिधि मारन की सन पिक्चर्स द्वारा निर्मित, जेलर 2 के कलाकारों की घोषणा अभी तक नहीं की गई है, लेकिन जेलर में विनायकन, राम्या कृष्णन, वसंत रवि, योगी बाबू जैसे कलाकारों ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। फिल्म में मोहनलाल, शिवा राजकुमार और जैकी श्रॉफ ने भी कैमियो किया था।
 
विज्ञापन

फिल्म का बीटीएस वीडियो किया था जारी
फिल्म के इर्द-गिर्द उत्साह को बढ़ाते हुए, निर्माताओं ने शुक्रवार, 17 जनवरी को सन पिक्चर्स के इंस्टाग्राम पेज पर एक खास बिहाइंड द सीन वीडियो शेयर किया। वीडियो क्लिप में एड्रेनालाईन-पंपिंग टीजर के निर्माण की झलक दिखाई गई है। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, "जेलर 2 अनाउंसमेंट टीजर की धमाकेदार मेकिंग देखें।"

यह भी पढ़ें:
Daaku Maharaaj: थमन ने 'डाकू महाराज' पर दी रोचक जानकारी, इस दिन मिलेगा नंदमुरी बालकृष्ण के फैंस को सरप्राइज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें