फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vettaiyan Advance Bookings: पर्दे पर धमाल मचाने को 'वेट्टैयन' तैयार, फिल्म की एडवांस बुकिंग हुई शुरू

Mon, 07 Oct 2024 01:09 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रजनीकांत की फिल्म वेट्टैयन की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। उम्मीद जताई जा रही है कि यह फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाल मचाएगी। हालांकि, फिल्म का प्रदर्शन कैसा रहेगा यह तो 10 अक्तूबर को फिल्म रिलीज होने के बाद ही पता चल पाएगा। 
 
विज्ञापन
वेट्टैयन - फोटो : एक्स @LycaProductions
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रजनीकांत अपनी बहुप्रतीक्षित क्राइम एक्शन-थ्रिलर फिल्म वेट्टैयन से धमाल मचाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। टीजे ज्ञानवेल के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सुपरस्टार के साथ महानायक अमिताभ बच्चन भी दिखेंगे। यह फिल्म 10 अक्तूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म की प्री-बुकिंग भी शुरू हो गई है। 

Actor Darshan: बेल्लारी जेल में अभिनेता दर्शन को दिखा ‘फैन’ का भूत, चीख चीखकर कर लिया बुरा हाल
विज्ञापन


एडवांस बुकिंग हुई शुरू

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ज्यादातर शहरों में प्री-बुकिंग उपलब्ध है और इस फिल्म की टिकटें तेजी से बिक रही हैं।  उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म प्री-बुकिंग में रिकॉर्ड बनाएगी। केरल राज्य में भी इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। फ्राइडे मैटिनी नाम के ट्विटर पेज की रिपोर्ट की मानें तो केरल में रजनीकांत अभिनीत इस एक्शन फिल्म की प्री-सेल से करीब 50 लाख रुपये की कमाई हो चुकी है। साथ ही, बताया गया है कि राज्य में अभी तक करीब 26,000 टिकटें बिक चुकी हैं।


पुलिस के किरदार में दिखेंगे रजनीकांत

इससे पहले फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज किया गया था, जिसने दर्शकों की उत्सुकता काफी ज्यादा बढ़ा दी थी। फिल्म में रजनीकांत पुलिस अधिकारी की भूमिका में हैं। वहीं, अमिताभ बच्चन एक वकील के किरदार में नजर आएंगे। दोनों सितारों के अलावा इसमें फहद फाजिल और राणा दग्गुबाती भी हैं। 

विज्ञापन

इन सितारों ने भी किया है काम

वेट्टैयान को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) से यू/ए प्रमाण पत्र के साथ पास किया गया है, जिसका मतलब इसे देखने के लिए 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को माता-पिता के मार्गदर्शन की आवश्यकता होगी। फिल्म के स्टारकास्ट की बात करें तो वेट्टैयन में मंजू वारियर, दुशारा विजयन, रितिका सिंह, अनिरुद्ध रविचंदर, राव रमेश भी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह 160 करोड़ रुपये के बजट से बनी है। 

Bigg Boss 18: 'वो मेरा मुकद्दर नहीं छीन सकते', शो से रातोंरात बाहर किए जाने पर बोले शहजादा धामी, हुए भावुक
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें