फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Thalapathy 69: विजय की आखिरी फिल्म के लिए बॉबी देओल को मिली मोटी रकम, जानकर रह जाएंगे हैरान

Sun, 06 Oct 2024 10:42 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

विलेन के रूप में बॉबी देओल इन दिनों निर्माताओं की पहली पसंद बने हुए हैं। वह जल्द ही एच विनोथ के निर्देशन में बन रही विजय की आखिरी फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के लिए उन्हें मोटी रकम दी गई है। 
 
विज्ञापन
बॉबी देओल - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉबी देओल की सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं। फिल्म एनिमल में अपने छोटे से किरदार की वजह से उन्होंने लोगों के मन में गहरी छाप छोड़ी है। इस फिल्म में उनकी अदाकारी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इस फिल्म के बाद वह दक्षिण भारत की दो फिल्मों में दिखने वाले हैं। हाल ही में निर्माताओं ने दलपति विजय की आखिरी फिल्म में बॉबी देओल को बतौर विलेन कास्ट किया है।

विज्ञापन

KBC 16: आमिर ने अमिताभ बच्चन के स्टारडम पर की बात, बिग बी के सबसे बड़ा फैन होने का दिया सबूत 

एनिमल से चमकी किस्मत

कुछ दिनों पहले ही मुहूर्त पूजा के बाद इस फिल्म को भव्य तरीके से लॉन्च किया गया। अब इस फिल्म को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म के लिए बॉबी देओल को पांच करोड़ रुपये की मोटी फीस दी गई है। यह कहना गलत नहीं होगा कि संदीप रेड्डी वंगा की फिल्म एनिमल ने बॉबी के करियर को नई दिशा दी है।
Devara Box Office Collection: देवरा की कमाई में रविवार को दिखा मामूली सुधार, जानें फिल्म का कुल कारोबार

विज्ञापन

कंगुवा में भी आएंगे नजर

 इस फिल्म के अलावा बॉबी के पास कंगुवा नाम की एक और बड़े बजट की फिल्म है। इस फिल्म में भी वह विलेन की भूमिका में हैं। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर सामने आया था, जिसमें बॉबी का खतरनाक अंदाज देखकर फैंस हैरान रह गए थे। फैंस को इन दोनों ही फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है।
BB 18: कौन हैं शहजादा धामी? जिसे रातोंरात कर दिया गया था इस शो से बाहर


एच विनोथ कर रहे दलपति 69 का निर्देशन

दलपति 69 की बात करें तो यह विजय के करियर की आखिरी फिल्म होगी। इसके बाद वह पूरी तरह से राजनीति में सक्रिय हो जाएंगे। उनकी इस फिल्म में पूजा हेगड़े भी नजर आने वाली हैं। फिल्म के निर्देशन की कमान एच विनोथ के हाथों में है। साल 2023 में उनकी फिल्म थुनिवु रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अजित कुमार मुख्य भूमिका में नजर आए थे। 
Prakash Raj: प्रकाश राज ने की एक करोड़ रुपए की धोखाधड़ी, निर्माता विनोद कुमार ने लगाया गंभीर आरोप

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें