फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुलकर सलमान की फिल्म का गाना 'रेज ऑफ कांथा' हुआ रिलीज, सिद्धार्थ बसरूर के गाने में योगी बी ने किया रैप

Thu, 30 Oct 2025 05:40 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rage of Kaantha: दुलकर सलमान अभिनित आगामी फिल्म 'कांथा' का टाइटल ट्रैक 'रेज ऑफ कांथा' कुछ ही देर पहले रिलीज हुआ है। जो फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।
 
विज्ञापन
फिल्म कांथा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निर्देशक सेल्वामणि सेल्वराज की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'कांथा' के निर्माताओं ने आज गुरुवार 30 अक्तूबर को फिल्म के जोशीले टाइटल ट्रैक 'रेज ऑफ कांथा' को रिलीज कर दिया है। जिसे लेकर दुलकर सलमान के फैंस काफी उत्साहित हैं।
विज्ञापन


दुलकर सलमान का पोस्ट
दुलकर सलमान ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म 'कांथा' का टाइटल ट्रैक जारी किया और साथ ही कैप्शन में लिखा, 'आपके भीतर की आग अब एक उग्र साउंडट्रैक है। 'रेंज ऑफ कांथा' वीडियो अभी जारी।' 'रेज ऑफ कांथा' गाना झानू चंथर ने बनाया है। यह गाना दो भाषाओं में है। गाने में तेज बीट्स, जोरदार गिटार और अच्छे बोल मिलकर पुराने अंदाज को नए अंदाज में पेश किया गया हैं। फैंस को यह गाना बेहद पसंद आ रहा है। फिल्म का गाना 'रेज ऑफ कांथा' में योगी बी ने रैप किया है।    
विज्ञापन

फिल्म 'कांथा' के बारे में
'कांथा' एक पुराने समय की ड्रामा थ्रिलर फिल्म है। इसमें दुलकर सलमान, समुथिरकानी और भाग्यश्री बोरसे मुख्य भूमिकाओं में हैं। सेल्वमणि सेल्वराज ने इसे निर्देशित किया है। फिल्म इस साल 14 नवंबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। स्पिरिट मीडिया और वेफरर फिल्म्स के तहत राणा दग्गुबाती, दुलकर सलमान, प्रशांत पोटलुरी और जोम वर्गीस ने इसे बनाया है। फिल्म का संगीत झानू चंथर का है।

यह भी पढ़ें: राजामौली ने एनिमेटेड 'बाहुबली' की घोषणा की, प्रभास ने बजट को लेकर उड़ाया मजाक, राणा दग्गुबाती भी दिखे साथ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें